Maatrubhumi New Song बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। 11 नवंबर को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसमें सलमान खान चीनी सेना से लोहा लेते दिखे। ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर में एक सैनिक की शांति की तलाश और इसके लिए उसके संघर्ष की झलक भी देखने को मिलती है। ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘मदिरापान’ भी रिलीज कर दिया है, जिसमें फौजियों की टोली जश्न मनाती नजर आ रही है। ‘मदिरापान’ को हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज और मुदस्सर खान द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है, जिसमें सलमान खान अपने किलर डांस मूव्ज दिखाते नजर आ रहे हैं।
आ गया ‘मातृभूमि’ का नया गाना
‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के लेटेस्ट ट्रैक ‘मदिरापान’ में सलमान खान अपने सिग्नेचर डांस स्टाइल और एफर्टलेस स्वैग में नजर आए। यह फुट टैपिंग गाना म्यूजिक, मस्ती और भाईचारे का जश्न मनाता है। ‘मातृभूमि’ के इस गाने में सलमान खान अपनी स्क्वॉड के साथ मस्ती भरे अंदाजमें डांस करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं और सुपरस्टार के साथ चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है, जो इसके विजुअल अपील को और बढ़ाती है।
Reqd more Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, नहीं होगा कोई काम, आदेश जारी
‘मदिरापान’ में सेना की जिंदगी के हल्के-फुल्के पल
मेकर्स ने गाना शेयर करते हुए लिखा, ‘सलमान खान अपनी खास अदा, जोश और डांस मूव्ज के साथ मदिरापान में हाजिरहैं। दोस्तों के साथ मस्ती के पल, जोश, खुशियों तक, मदिरापान हमें सेना के जिंदगी के हल्के-फुल्के पलों की झलक दिखाती है। जहां सैनिक एक साथ आराम करते हैं, एक साथ जश्न मनाते हैं और यादगार पल बनाते हैं। सलमान खान-चित्रांगदा सिंह अभिनीत ये जोशीला गाना म्यूजिक, मस्ती और भाईचारे से भरा है।’ इस गाने की बात करें तो इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है और मुदस्सर खान ने इसकी कोरियोग्राफी की है। वहीं गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे हैं।
‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट
Maatrubhumi New Songअपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन की कमान जियो स्टूडियोज ने संभाली है, जबकि फिल्म का ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन जी स्टूडियोज द्वारा किया जा रहा है। ‘मातृभूमिः मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं और इनके साथ इस फिल्म में मुकेश ऋषि, तेनजिन बोध, अंकुर भाटिया, जैन शॉ, अभिनलाष चौधरी, विपिन भारद्वाज और निर्भय चौधरी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।
















