• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Amish Kumari by Amish Kumari
November 24, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cg News Raipur :  रायपुर, 24 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

READ ALSO

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और 3.39 लाख कैश बरामद

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज इस्पात नगरी खुर्सीपार भिलाईवासियों को कुल 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीएसपी टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों के रिटेंशन आवास के किराए में हुई 24 गुना वृद्धि को लेकर सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद अधिकारियों से बात की गई। इसके बाद मासिक किराए में बढ़ोतरी को कम कर 6 रुपये किए जाने का निर्णय लिया गया, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के बीते तीन वर्षों के विकास कार्यों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 1600 आवास बनाए जा रहे हैं, वहीं शहरी विकास के तहत तीन वर्षों में 77 हजार से अधिक मकानों का निर्माण कराया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत 33 किस्तों में 21 हजार 350 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। रामलला दर्शन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भिलाई से अपने पुराने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जब इस्पात राज्यमंत्री का दायित्व सौपा था, तो क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न घटनाओं के समय लोगों के साथ संवाद एवं सहयोग बना रहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों की घोषणा की। कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये तथा जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये की घोषणा की गई। इसके अलावा भिलाई नगर में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की गई।

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहे विकास कार्यों और नगरीय सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री द्वारा 154 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद पिछले तीन वर्षों में गांवों और शहरों का तेज गति से विकास हुआ है और छत्तीसगढ़ आज विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के सामने नक्सलवाद की सबसे बड़ी चुनौती थी, जिससे अब प्रदेश मुक्त हो चुका है और यह बड़ा बदलाव पिछले तीन वर्षों में आया है। इसके साथ ही राज्य में निवेश, उद्योग और राष्ट्रीय स्तर के संस्थान आने से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा, जिसमें भिलाई की प्रभावी भूमिका रहेगी। विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले तीन वर्षों में केवल नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके है। नगरीय निकायों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ को हर साल नगरीय निकायों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल रहे हैं।

*विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया लाभान्वित*

बटन दबाकर राशि का हस्तांतरण- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजस्व विभाग के अंतर्गत यश ड्रीम चिटफंड कंपनी के निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस करने की प्रक्रिया के तहत 3000 निवेशकों को कुल 3 करोड़ 16 लाख 54 हजार 889 रुपये की राशि का हस्तांतरण बटन दबाकर संबंधित निवेशकों को किया गया।  साथ ही नगर निगम भिलाई के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 8 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत 6 हितग्राहियों को निगम क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवसाय के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया। सीएसपीडीसीएल के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पांच हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। सहायक श्रमायुक्त विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के दो हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए तथा सात श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के अंतर्गत 9 महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण राशि के चेक प्रदान किए गए। मत्स्य विभाग के अंतर्गत आईस बॉक्स एवं नाव-जाल का वितरण किया गया तथा पट्टाधृति योजना के तहत 10 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री विजय बघेल, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडेय, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी , पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, महापौर श्री नीरजपाल, संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, श्री राकेश पाण्डे, भोजराम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण व नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और 3.39 लाख कैश बरामद

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए 10 कांग्रेसी नेता

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता

November 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

November 26, 2026
Next Post

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

अब नहीं भागना पड़ेगा नगर निगम, घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे Property Tax…

क्या हर ₹1000 के UPI ट्रांसफर पर लगेगा चार्ज? जानिए RBI और NPCI का पूरा नियम

February 14, 2026

Chhattisgarh news raipur: 20 नवंबर को रायपुर में सरकारी छुट्टी का ऐलान! आदेश जारी

November 15, 2026
WhatsApp Web में अचानक आई तकनीकी दिक्कत , कई यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी, स्टेटस देखने में भी आई रुकावट

WhatsApp, Signal और Telegram को राहत, DoT ने SIM बाइंडिंग की डेडलाइन

April 3, 2026
शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन; रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन; रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 ठिकानों पर एक साथ की छापेमारी

May 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 52 किलो चांदी और 3.39 लाख कैश बरामद
  • Vivo: Vivo X500, X500 Pro, X500 Pro Max भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • SBI: SBI ने जारी किया अलर्ट; कल आस्थायी रूप से बंद रहेंगी UPI और ATM समेत कई सेवाएं, जानें डिटेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR