• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samchar: कोरबा में इस दिन लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1,355 पदों पर होगी भर्ती

Amish Kumari by Amish Kumari
November 28, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh samchar छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में 4 दिसंबर 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 19 नियोजकों के माध्यम से 1,355 पदों पर भर्ती होगी।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती

Cg News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। 4 दिसंबर 2026 को कोरबा में संभाग स्तरीय रोजगार मेले (Korba Job Vacancy 2026) का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा की ओर से आयोजित इस मेले में 19 नियोजकों के माध्यम से कुल 1,355 रिक्त पदों पर भर्ती (Chhattisgarh Job Fair 2026) की जाएगी।

 

इसमें 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा।’

 

यह खबर भी पढ़ें: सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

 

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा मेला

यह रोजगार मेला लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। मेले (CG Rojgar Mela) का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है। इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि रोजगार मेले में महिला अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकती हैं।

 

8वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए अवसर

रोजगार मेले में कई क्षेत्रों से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाइजर, हेल्पर, ड्राइवर, सर्विस इंजीनियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सिलाई मशीन ऑपरेटर, कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव, वेल्डर, CNC टर्निंग मशीन ऑपरेटर, फिटर, काउंसलर, टेलीकॉलर और HR एग्जीक्यूटिव जैसे पद शामिल हैं।

 

इसके अलावा सिक्योरिटी गार्ड, केयरटेकर, असिस्टेंट नर्स, बेबी सिटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर ऑफिसर, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर मैनेजर, अकाउंटेंट, वीडियो एडिटर, होटल मैनेजर, सोलर PV इंस्टॉलर, बीमा सखी, रूरल करियर एजेंट, सिटी करियर एजेंट और रिलेशनशिप मैनेजर सहित अन्य पदों पर भी भर्ती होगी।

 

8 हजार से 40 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, ITI, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, B.Sc. एग्रीकल्चर, B.Sc. नर्सिंग, MBA, ANM और GNM निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है।

 

चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के अनुसार 8,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इस तरह अलग-अलग शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर रहेगा।

 

ऑनलाइन आवेदन के साथ रोजगार पंजीयन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

जिन युवाओं ने अब तक रोजगार पंजीयन नहीं कराया है, वे भी वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। मेले में पहुंचने के दौरान अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आने होंगे।

 

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

Chhattisgarh samcharरोजगार मेले से जुड़ी जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा केटोल फ्री नं. 07759-222069/ 1800-233-2203 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अतिरिक्त बोनस के लिए किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत केसीजी जिले से 21 तीर्थयात्री रवाना

November 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन

November 27, 2026
Next Post

Health And Fitness: सर्दियों में भीगी हुई मूंगफली ज़्यादा फायदेमंद या भुनी हुई? जानें किससे मिलेगा भरपूर पोषण?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ADHYAY – The Women Who Lead’ का विमोचन

January 10, 2026
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा, जाने अन्य राशियों का हाल

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा, जाने अन्य राशियों का हाल

October 12, 2025
10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद, FASTag से होगा भुगतान

10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट बंद, FASTag से होगा भुगतान

April 7, 2026
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर:इस बार होली पर खुली रहेंगी शराब दुकानें, सरकार ने मुहर्रम समेत कई ड्राई डे खत्म किए

छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को राहत: इस साल नहीं बढ़ेंगे देसी शराब के दाम,नई नीति से राजस्व बढ़ने की उम्मीद

March 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती
  • Health And Fitness: सर्दियों में भीगी हुई मूंगफली ज़्यादा फायदेमंद या भुनी हुई? जानें किससे मिलेगा भरपूर पोषण?
  • Chhattisgarh samchar: कोरबा में इस दिन लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1,355 पदों पर होगी भर्ती
  • Rashifal For Today : इन चार राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी में मिलेंगे मनचाहे अवसर, पढ़िए मेष से लेकर मीन राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR