• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

RBI NEW ATM RULE: ATM से कैश निकालने पर RBI का नया नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर बैंक भेजेंगे SMS

Amish Kumari by Amish Kumari
November 28, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

RBI NEW ATM RULE अगर आप भी अक्सर ATM से पैसे निकालते या बैलेंस चेक करते हैं, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का यह नया अपडेट आपके काम का है. RBI ने 27 नवंबर 2026 को ATM और PoS मशीनों से कैश निकालने से जुड़े नियमों को समेटते हुए नए मास्टर निर्देश जारी किए हैं, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं. अब बैंकों को यह व्यवस्था बनानी होगी कि ग्राहकों को पता चल सके कि उनकी महीने की फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट कितनी इस्तेमाल हो चुकी है और लिमिट खत्म होने के बाद कितना शुल्क लगेगा. साथ ही, RBI ने 2008 से 2022 के बीच जारी 17 पुराने सर्कुलर वापस ले लिए हैं. जानि‍ये नए नियम में ग्राहकों के लिए क्या-क्या खास है.

 

READ ALSO

Bank Strike on 3 December: अगले हफ्ते बैंक कर्मचारियों की हड़ताल! घर से न‍िकलने से पहले जान लें तारीख

LPG Gas Cylinder Price Today: आम आदमी को तगड़ा झटका, 15.50 रुपये तक बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, अब देना होगा इतने रुपये

 

 

फ्री लिमिट खत्म होने पर मिलेगा बैंक से अलर्ट

नए निर्देश के मुताबिक, बैंक ऐसा सिस्टम तैयार करेंगे जिससे ग्राहकों को महीने में इस्तेमाल की जा चुकी फ्री ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल सके. यानी हर बार जब एटीएम से पैसे न‍िकालेंगे तो आपका बैंक आपको SMS या दूसरे माध्यमों से यह अलर्ट भेज सकता है क‍ि अब आपके पास क‍ितने फ्री ट्रांजैक्‍शन बच गए हैं. ताकि आपको यह पहले ही अंदाजा रहे कि फ्री लिमिट कितनी बची है और अगली निकासी पर क्या चार्ज लग सकता है. इसके अलावा ATM मशीन मेट्रो इलाके में है या नॉन-मेट्रो इलाके में यह भी स्क्रीन पर संदेश, स्टिकर या पोस्टर की मदद से बताया जाएगा. यह नियम सरकारी, निजी, ग्रामीण और सहकारी बैंकों के साथ-साथ पेमेंट सिस्टम से जुड़ी संस्थाओं पर लागू होगा.

 

Read more Raigarh News : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

महीने में कितने फ्री ट्रांजैक्शन और कितना लगेगा चार्ज?

RBI ने फिलहाल फ्री ATM ट्रांजैक्शन की मौजूदा सीमा में कोई बदलाव नहीं किया है. हर महीने आपको 5 फ्री ट्रांजैक्शन म‍िलेंगे, ज‍िसमें पैसे निकालने के साथ-साथ बैलेंस चेक करने जैसी नॉन-फाइनेंशियल सेवाएं भी शामिल होंगी. मेट्रो शहरों में जहां 3 फ्री ट्रांजैक्शन म‍िलेंगे, वहीं नॉन-मेट्रो शहरों में आपको 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिल रहे हैं. हालांकि, दोनों तरह के ATM मिलाकर दूसरे बैंकों में कुल 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा लागू रहती है. फ्री लिमिट पूरी होने के बाद बैंक हर ट्रांजैक्शन पर अधिकतम 23 रुपये और टैक्स ले सकते हैं. बैंक चाहें तो अपने ग्राहकों को इससे ज्यादा फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा भी दे सकते हैं.

 

फेल ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं

कई बार ऐसा भी होता है क‍ि ATM में कैश न होने, सर्वर डाउन रहने, नेटवर्क या कम्युनिकेशन फेल होने या तकनीकी गड़बड़ी से ट्रांजैक्शन अटक जाता है. RBI ने साफ किया है कि तकनीकी या सिस्टम से जुड़ी खराबी के कारण ट्रांजैक्शन फेल होने पर उसे वैध ट्रांजैक्शन नहीं माना जाएगा और कोई चार्ज नहीं लगेगा. बैंक की तरफ से होने वाली गड़बड़ी या तकनीकी दिक्कतों के मामलों में भी ग्राहक से शुल्क नहीं वसूला जा सकेगा.

 

 

PoS मशीन और UPI से भी कैश निकालने की सुविधा

नए नियमों में PoS (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन से कैश निकालने के प्रावधान को भी शामिल किया गया है. RBI के नए नियमों के तहत अब आप PoS मशीन और UPI के जरिए भी आसानी से कैश निकाल सकते हैं. PoS मशीन से कैश निकालने के लिए किसी सामान की खरीदारी करना जरूरी नहीं है और इसमें डेबिट कार्ड, फुल-KYC प्रीपेड कार्ड (PPI) और UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है. आरबीआई के न‍ियमों के अनुसार एक बार में आप ज्‍यादा से ज्‍यादा 2000 रुपये और महीने में कुल 10000 रुपये तक न‍िकाल सकते हैं.

 

RBI NEW ATM RULEअगर कोई चार्ज लिया जाता है, तो वह ट्रांजैक्शन की रकम के 1% से अधिक नहीं हो सकता. इसके लिए कोई सामान खरीदना जरूरी नहीं है और अगर खरीदारी के साथ कैश निकालते हैं तो बिल में खरीदारी और कैश की रकम अलग-अलग द‍िखाई जाएगी.

Related Posts

बिजनेस

Bank Strike on 3 December: अगले हफ्ते बैंक कर्मचारियों की हड़ताल! घर से न‍िकलने से पहले जान लें तारीख

November 28, 2026
बिजनेस

LPG Gas Cylinder Price Today: आम आदमी को तगड़ा झटका, 15.50 रुपये तक बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, अब देना होगा इतने रुपये

November 28, 2026
बिजनेस

Bank UPI Alert: नए साल में HDFC बैंक के ग्राहकों को झटका, छोटे UPI पेमेंट पर SMS अलर्ट बंद

November 27, 2026
बिजनेस

December 2026 Calendar: एडवांस टैक्स से लेकर ITR और GST रिटर्न तक, दिसंबर 2026 में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

November 27, 2026
बिजनेस

Bank holiday: दिसंबर में पूरे इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले फटाफट चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

November 27, 2026
बिजनेस

Gold silver Rate Today: सोने-चांदी के कीमतों में तेजी, सिल्वर ₹7000 उछला तो गोल्ड भी ₹2500 चढ़ा; जानें आज का ताजा भाव

November 27, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम बैन पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने पूछा- क्या पूरा ऐप ब्लॉक करना उचित है?

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; RE-NEET 2026 से पहले टेलीग्राम पर बैन हटाने से किया इनकार

June 19, 2026
नक्सलियों की कायराना करतूत; मुखबिरी की शक में की ग्रामीण की हत्या

नक्सलियों की कायराना करतूत; मुखबिरी की शक में की ग्रामीण की हत्या

October 2, 2025
मिडिल ईस्ट तनाव का असर,  ड्राई फ्रूट्स 50% तक महंगे, बाजार में सप्लाई संकट

मिडिल ईस्ट तनाव का असर, ड्राई फ्रूट्स 50% तक महंगे, बाजार में सप्लाई संकट

March 18, 2026
छत्तीसगढ़ में केमिस्ट पदों पर निकली भर्ती, 14 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन..

छत्तीसगढ़ में केमिस्ट पदों पर निकली भर्ती, 14 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन..

November 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • RBI NEW ATM RULE: ATM से कैश निकालने पर RBI का नया नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर बैंक भेजेंगे SMS
  • Raigarh News : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Chhattisgarh news Raipur: रायपुर में ड्रग्स तस्करों पर एक्शन, 3 दोषियों को 20 साल की जेल, 6 आरोपी बरी
  • Bank Strike on 3 December: अगले हफ्ते बैंक कर्मचारियों की हड़ताल! घर से न‍िकलने से पहले जान लें तारीख
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR