• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी से गांजा परिवहन करते रायगढ़ के दो युवक गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 29, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *29 नवंबर, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने धौराभांठा मेन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी से गांजा परिवहन कर रहे रायगढ़ के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.033 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल और गांजा परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी सहित कुल ₹1,09,000 की संपत्ति जब्त की गई है। तमनार पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपी तथा ओडिशा के गांजा विक्रेता के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है ।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ फड़ पर थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार

Raigarh News : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read More : Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव…

जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.11.2026 की शाम थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धौराभांठा स्थित मुन्ना फैब्रिकेशन के सामने मेन रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हमीरपुर बॉर्डर की ओर से काले रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी में सवार होकर आ रहे दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। दोनों ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बारीकी से पूछताछ करने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम आजाद अली पिता अजीज अली उम्र 25 वर्ष निवासी गंगाराम तालाब पारा, इंदिरा नगर रायगढ़ तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शिवम निषाद पिता राजेश निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी इंदिरा नगर चौक रायगढ़ बताया। वाहन की तलाशी लेने पर दोनों ने स्कूटी की डिक्की में गांजा रखना स्वीकार किया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर गवाहों की उपस्थिति में स्कूटी की तलाशी ली गई, जिसमें कपड़े के थैले के अंदर भूरे रंग के टेप से लिपटे दो पैकेटों में गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ओडिशा राज्य के कनकतोरा में कम कीमत पर गांजा मिलने की जानकारी होने पर दोनों अपनी स्कूटी से वहां गए थे और एक व्यक्ति से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में धौराभांठा की ओर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से *कुल 2.033 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000* है, बरामद किया। इसके अतिरिक्त आरोपी आजाद अली से लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल, शिवम निषाद से वीवो कंपनी का टचस्क्रीन मोबाइल तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की काले रंग की *होंडा एक्टिवा स्कूटी*, जिसकी कीमत लगभग ₹70,000 है, जब्त की गई। इस प्रकार कुल ₹1,09,000 की संपत्ति की जब्ती की गई है। मामले में दोनों आरोपियों के साथ गांजा उपलब्ध कराने वाले ओडिशा के कनकतोरा निवासी एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। थाना तमनार में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*—
1. आजाद अली पिता अजीज अली, उम्र 25 वर्ष, निवासी गंगाराम तालाब पारा, इंदिरा नगर, रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली।
2. शिवम निषाद पिता राजेश निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर चौक, रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली।

*जप्ती*-
1. 2.033 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹30,000
2. बिना नंबर काले रंग की होंडा एक्टिवा स्कूटी, कीमत लगभग ₹70,000
3. दो मोबाइल (लावा कीपैड मोबाइल+ वीवो कंपनी टचस्क्रीन मोबाइल) कीमत लगभग ₹70,000
*जुमला – ₹1,09,000*

*कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम* —

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मनीष पोया, एएसआई गौतम ठाकुर, प्रधान आरक्षक विपिन पटेल तथा आरक्षक रंजीत भगत, पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार एवं मेघराज निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More: jharkhand Car Accident: भीषण सड़क हादशा; नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के विरुद्ध पुलिस की इस मुहिम में आमजन भी सहयोग करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ फड़ पर थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार

November 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : युवती से छेड़खानी और फोटो स्टेटस में डालकर बदनाम करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

November 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ के पुलिस लाइन में एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने ली साप्ताहिक परेड, जवानों के अनुशासन और टर्नआउट का किया निरीक्षण

November 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल पुलिस की गांजा तस्करों पर कार्रवाई

November 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

November 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

November 26, 2026
Next Post

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ फड़ पर थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

आज चूके तो हाथ से निकल जाएगा Dividend: Bharti Airtel समेत 43 शेयर दे रहे हैं डिविडेंड

आज चूके तो हाथ से निकल जाएगा Dividend: Bharti Airtel समेत 43 शेयर दे रहे हैं डिविडेंड

July 23, 2026
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : बिल्हा के शेख जमशेर के हर महीने बच रहे 3 हजार रूपए

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : बिल्हा के शेख जमशेर के हर महीने बच रहे 3 हजार रूपए

August 14, 2025
पेंशन में बड़ा बदलाव! UPS और NPS में स्विच करने का बड़ा मौका, जानें क्या है अंतिम तारीख..

पेंशन में बड़ा बदलाव! UPS और NPS में स्विच करने का बड़ा मौका, जानें क्या है अंतिम तारीख..

August 26, 2025
कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, यहां जानिए ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा…

देशभर में कुछ ही देर में लगने वाला है चंद्र ग्रहण, 12.58 बजे से लग जाएगा सूतक…

September 7, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ फड़ पर थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, स्कूटी से गांजा परिवहन करते रायगढ़ के दो युवक गिरफ्तार
  • Upcoming IPO News: इस हफ्ते IPO बाजार में उतरेंगी ये 5 कंपनियां, चेक करें पूरी लिस्ट!
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- दिसंबर में हो सकते हैं चुनाव…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR