• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, March 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

महिलाएं समाज की धुरी हैं, समाज की दिशा महिलाएं ही निर्धारित करती हैं- विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

Amish Kumari by Amish Kumari
August 23, 2025
in शिक्षा
महिलाएं समाज की धुरी हैं, समाज की दिशा महिलाएं ही निर्धारित करती हैं- विधायक श्रीमती रायमुनी भगत

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

जशपुरनगर, 23 अगस्त 2025

 

READ ALSO

युवको के लिए शानदार रोजगार का मौका, रायपुर में इतने तारीख को लगेगा प्लेसमेंट कैंप; 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को महतारी सम्मेलन का आयोजन जशपुरनगर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

इस महतारी सम्मेलन में आयी महिलाओं को स्थानीय सादरी भाषा में संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि नारी इस सृष्टि की रचियता है, वह दुर्गा भी है रणचंडी भी है, शिशु को गर्भ में धारण कर विश्व निर्मात्री शक्ति भी है। नारी इस जगत की आधी जनसंख्या का नेतृत्व भी करती है। आज देश के राष्ट्रपति पद से लेकर अंतरिक्ष अनुसंधान तक महिलाएं प्रतिनिधित्व कर समाज में अहम भूमिका निभा रहीं हैं। इस नारी शक्ति के सम्मान के लिए शासन द्वारा अपने वादे को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना प्रारम्भ कर हर महिला को एक हजार रुपये प्रदान किये जा रहे हैं। पहले राशन से लेकर हर चीज के लिए लोगों बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, शासन द्वारा महिलाओं के हित के लिए निःशुल्क राशन वितरण, सुकन्या समृद्धि योजना आदि योजनाओं का संचालन कर महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है। पहले कई ऐसे जनजातीय ग्राम थे जहां सड़कें तक नहीं थी, अब पीएम जनमन योजना से वहां बारहमासी सड़कें बन गयी हैं। विशेषकर पाट क्षेत्रों के विकास हेतु करोड़ों रुपयों से सड़क परियोजनाओं को विस्तार का कार्य किया जा रहा है। पहले स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ नहीं हो पाती थी, स्वास्थ्य खराब होने पर बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, अब जिले में मेडिकल कॉलेज सहित स्वास्थ्य के कई संस्थान खुलने जा रहा हैं जिनसे लोगों को सुविधा प्राप्त होगी।

 

उन्होंने मातृ शक्ति का वंदन करते हुए कहा कि महिला समाज की धुरी होती है, समाज की दिशा और दशा निर्धारित करती है, महिलाएं ठान ले तो समाज की सभी बुराईयों को दूर कर सकतीं हैं। वर्तमान में समाज में नशे के प्रभाव में छोटे छोटे बच्चे भी आ रहे हैं, ऐसे में महिलाओं को अपने संस्कारों से बच्चों को नशे से दूर रखना होगा ताकि परिवार और युवा समाज को सशक्त करते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा किया जा सके। समाज से बाल विवाह, कुपोषण को भी दूर कर हमें समाज को सशक्त बनाना है।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं, हमें अपनी गौरवशाली परंपरा और इतिहास को साथ में रखते कर विकास करते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है। नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत ने कहा कि हमारा राज्य अभी 25 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। यह अभी एक युवा राज्य है, यह अपनी प्राकृतिक, ऐतिहासिक, पारम्परिक एवं मानव संसाधनों से परिपूर्ण है। यह राज्य लगातार विकसित होने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। यहां के लोगों को सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यहां की मातृ शक्ति को भी सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे महतारी वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि का संचालन किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि महिलाएं आज खेल हो या विज्ञान या राजनीति या प्रशासन हर क्षेत्र में आगे आकर अपना परचम लहरा रहीं हैं।

Related Posts

कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

युवको के लिए शानदार रोजगार का मौका, रायपुर में इतने तारीख को लगेगा प्लेसमेंट कैंप; 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

March 21, 2026
RTE एडमिशन  में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर
शिक्षा

RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी कक्षाएं बाहर

March 20, 2026
महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, इस तारीख तक आवेदन कर सकते है अभ्यर्थी
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू

March 20, 2026
SSB भर्ती 2026: सरकारी नौकरी का मौका! 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों  भी कर सकते हैं आवेदन ,1060 पदों पर निकली भर्ती
शिक्षा

SSB भर्ती 2026: सरकारी नौकरी का मौका! 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों भी कर सकते हैं आवेदन ,1060 पदों पर निकली भर्ती

March 19, 2026
GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी, जानें कैसे चेक करें अपनी रैंक और स्कोर
शिक्षा

GATE 2026 का रिजल्ट आज जारी, जानें कैसे चेक करें अपनी रैंक और स्कोर

March 19, 2026
रायपुर में गर्मी का असर, इतने तारीख से बदलेंगी स्कूल टाइम; सुबह 7:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं
शिक्षा

रायपुर में गर्मी का असर, इतने तारीख से बदलेंगी स्कूल टाइम; सुबह 7:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं

March 18, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत श्महतारी मेगा हेल्थ कैम्पश् का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत श्महतारी मेगा हेल्थ कैम्पश् का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

जिला उपभोक्ता आयोग में ई-हियरिंग से प्रकरणों की सुनवाई प्रारम्भ

जिला उपभोक्ता आयोग में ई-हियरिंग से प्रकरणों की सुनवाई प्रारम्भ

August 8, 2025
खरसिया ठुसेकेला हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, पड़ोसी और नाबालिग गिरफ्तार

खरसिया ठुसेकेला हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, पड़ोसी और नाबालिग गिरफ्तार

September 13, 2025
भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, कई लोग लापता…

भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, कई लोग लापता…

November 3, 2025
शराब प्रेमियों को झटका! लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

शराब प्रेमियों को झटका! लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

August 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • AI स्किलिंग में बड़ा कदम: 15,000 क्रिएटर्स को मिलेगी ट्रेनिंग, गूगल-यूट्यूब के साथ सरकार की साझेदारी
  • 1 अप्रैल 2026 से ITR फाइलिंग में बड़ा बदलाव, नए फॉर्म और पूरी तरह बदली प्रक्रिया
  • टूटे चावल पर सरकार का बड़ा फैसला: PDS में हिस्सेदारी घटेगी, एथेनॉल सेक्टर को मिलेगा 90 लाख टन अतिरिक्त अनाज
  • रेलवे के रिफंड नियमों में बदलाव: अब 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा पैसा, इस तारीख से लागू होंगे नए नियम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR