• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है— मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
July 28, 2025
in खेल
छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है— मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 27 जुलाई 2025

 

READ ALSO

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट का अनुमोदन किया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री श्री साय ने स्टेडियम परिसर में संघ के अध्यक्ष के नवीन कार्यालय कक्ष का विधिवत उद्घाटन भी किया।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु हमारी सरकार ने खेल अलंकरण समारोहों का पुनः शुभारंभ किया है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शीघ्र ही पूर्ण की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया कि संघ के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए वृहद स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को ₹3 करोड़, रजत पदक विजेताओं को ₹2 करोड़ तथा कांस्य पदक विजेताओं को ₹1 करोड़ की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, ओलंपिक खेलों में केवल प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव  साय ने यह भी बताया कि वे स्वयं राज्य तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष हैं और बचपन से उन्हें तीरंदाजी का शौक रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर में एनटीपीसी के सहयोग से तीरंदाजी अकादमी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ एक उद्योग प्रधान और खनिज संसाधनों से भरपूर राज्य है। सरकार का प्रयास रहेगा कि सीएसआर मद के माध्यम से खेलों के लिए आधारभूत ढांचे का विकास किया जाए।

 

बैठक को संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  साय के मार्गदर्शन में वर्षों से बंद खेल अलंकरण समारोह पुनः आरंभ किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची भी घोषित की जाएगी।  वर्मा ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर देने की है।

 

उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा रत्न पुरस्कार की भी घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत खेल, कला, संगीत, साहित्य, उद्योग, व्यापार आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत प्रत्येक जिले में खेलों को बढ़ावा देने के कार्य किए जा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस आयोजन की प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी प्रशंसा की है।

 

इस अवसर पर सांसद एवं ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष  विजय बघेल ने भी बैठक को संबोधित किया और प्रदेश में खेलों के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए संगठनात्मक सुदृढ़ता और संसाधनों की उपलब्धता पर बल दिया।

 

बैठक में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव  विक्रम सिंह सिसोदिया ने वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए राज्य सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेलों के विकास के लिए लिए गए निर्णयों और सहयोग से प्रदेश में एक सकारात्मक खेल वातावरण निर्मित हो रहा है। इस अवसर पर संघ के अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच
खेल

इतने तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, इस बार किसी तीसरे देश में खेला जाएगा मैच

February 3, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा
खेल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा फैसला: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया बहिष्कार, टीम इंडिया को मिलेगा फायदा

February 1, 2026
भारत का दमदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा  किया।
खेल

भारत का दमदार प्रदर्शन, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर टी20 सीरीज पर कब्जा किया।

January 25, 2026
रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म पुरस्कार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान
खेल

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म पुरस्कार, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ ऐलान

January 25, 2026
आईसीसी का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड शामिल, बांग्लादेश बाहर
खेल

आईसीसी का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड शामिल, बांग्लादेश बाहर

January 24, 2026
T20I मैच कितने बजे से होंगे शुरू? समय नोट कर लें, नहीं तो मैच मिस हो सकता है
खेल

T20I मैच कितने बजे से होंगे शुरू? समय नोट कर लें, नहीं तो मैच मिस हो सकता है

January 21, 2026
Next Post

वित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

October 8, 2025
कल से Aadhar Card में कोई भी अपडेट कराना होगा महंगा, यहां जानिए नया नियम और कितनी लगेगी फीस?

कल से Aadhar Card में कोई भी अपडेट कराना होगा महंगा, यहां जानिए नया नियम और कितनी लगेगी फीस?

September 30, 2025
राज्यपाल से मिले हाई स्कूल के विद्यार्थी

राज्यपाल से मिले हाई स्कूल के विद्यार्थी

August 22, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली ढेर …

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली ढेर …

August 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर केमिकल से लदा टैंकर पलटा, 15 किलोमीटर तक लगा जाम, यात्री घंटों परेशान रहे
  • DGCA की निगरानी में एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों की जांच पूरी, सभी विमान सुरक्षित पाए गए
  • 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट, सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी की प्रक्रिया हुई शुरू
  • सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR