• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल

Amish Kumari by Amish Kumari
August 31, 2025
in रायगढ़
ढाबा बुलाकर युवक से मारपीट, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश और उसके साथी पर कार्यवाही कर भेजा जेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 31 अगस्त 2025* । घरघोड़ा थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश मनोज झरिया और उसके ढाबा में काम करने वाले सुनील सिदार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की सख्त कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला ग्राम डूमरपाली निवासी 33 वर्षीय लालजीत सोनार की शिकायत पर दर्ज किया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीती रात करीब 10 बजे मनोज झरिया ने फोन कर अपने ढाबा बुलाया और जबरन काम करने का दबाव डाला। लालजीत ने मना किया तो आरोपी मनोज और उसके ढाबा कर्मचारी सुनील ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और लात-घूंसों से हमला कर दिया, साथ ही धारदार हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे लालजीत वहां से भाग निकला और दूसरे दिन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने पीड़ित का मेडिकल कराते हुए तत्परता से आरोपियों की तलाश की और अपने स्टाफ के साथ मनोज झरिया के ढाबा पर दबिश दी। मनोज कुमार झरिया थानाक्षेत्र का निगरानी बदमाश है, मौके पर दोनों आरोपी मिले, जिन्हें पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मनोज झरिया से घटना में प्रयुक्त डंडा और लोहे का तलवारनुमा हथियार तथा सुनील सिदार से एक डंडा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में 38 वर्षीय मनोज कुमार झरिया पिता महेश्वर झरिया निवासी डूमरपाली कुडुमकेला और 29 वर्षीय सुनील सिदार पिता चैन कुमार सिदार निवासी कोटमी थाना डभरा, जिला सक्ती शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ सहायक उपनिरीक्षक संजीवन वर्मा और आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, हरीश पटेल, प्रहलाद भगत भी शामिल रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बांके बिहारी उद्योग में 102 घनमीटर रेत का भंडारण पकड़ा, खनिज विभाग ने ठोका 80 हजार का जुर्माना

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

October 1, 2026
Next Post
‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण

‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा! इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा! इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

November 25, 2025
79वें स्वतंत्रता दिवस पर तेलीबाँधा मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे फ्लैग पोस्ट पर महापौर मीनल ने फहराया विशाल राष्ट्रध्वज तिरंगा

79वें स्वतंत्रता दिवस पर तेलीबाँधा मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे फ्लैग पोस्ट पर महापौर मीनल ने फहराया विशाल राष्ट्रध्वज तिरंगा

August 15, 2025
बंद होने जा रहे हैं बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट, चारों धाम के लिए तय हुईं तारीखें

बंद होने जा रहे हैं बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट, चारों धाम के लिए तय हुईं तारीखें

October 6, 2025
भीषण सड़क हादसा… ट्रक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

भीषण सड़क हादसा… ट्रक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

August 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Redmi 17C 5G: 6000mAh बैटरी के साथ Redmi ने भारत में लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Tax Calendar: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! अक्टूब में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें
  • Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल
  • Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR