• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

बैंक में 13 हजार से अधिक पोस्ट पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल…

Amish Kumari by Amish Kumari
September 2, 2025
in शिक्षा
बैंक में 13 हजार से अधिक पोस्ट पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देशभर में बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं (Banking Recruitment Exams) का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंकों (Regional Rural Banks) में कुल 13,217 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह पिछले पांच सालों में सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है।

 

READ ALSO

NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड..

 

 

IBPS RRB भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार की भर्ती में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल-1 (PO), स्केल-2 और स्केल-3 समेत कई स्पेशलिस्ट पद शामिल हैं।

 

 

 

बैंकिंग सेक्टर में 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवार

 

IBPS भर्ती परीक्षाएं (IBPS Exams) देश में सबसे बड़े कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में से एक हैं। हर साल करीब 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस बार बड़ी संख्या में घोषित पदों के कारण प्रतियोगिता और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।

 

 

 

पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा वैकेंसी

 

IBPS ने आंकड़े साझा किए हैं कि 2021 में 13,201 पद, 2022 में 8,106, 2023 में 8,612 और 2024 में 10,181 पदों पर भर्तियां हुई थीं। लेकिन 2025 में 13,217 पद निकाले गए हैं, जो इस अवधि में सबसे ज्यादा हैं। यह ग्रामीण बैंकों (Gramin Banks Jobs) की बढ़ती ज़रूरत और ग्रामीण वित्तीय सेवाओं (Rural Banking Services) के विस्तार को दर्शाता है।

 

कब होंगी परीक्षाएं और रिजल्ट

 

इस भर्ती प्रक्रिया (IBPS RRB Bharti 2025) के तहत परीक्षाएं तीन चरणों में आयोजित होंगी।

 

प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर और दिसंबर 2025 में होगी।

मेन परीक्षा दिसंबर से फरवरी 2026 के बीच कराई जाएगी।

अंतिम पोस्ट अलॉटमेंट और रिजल्ट फरवरी-मार्च 2026 तक जारी किए जाएंगे।

हालांकि, सटीक परीक्षा तिथियां (Exam Dates) अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई हैं।

 

कितने पद और किस श्रेणी में

 

 

इस भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा पद ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के लिए हैं।

 

क्लर्क (Clerk Recruitment): 7972 पद

ऑफिसर स्केल-1 (IBPS PO): 3907 पद

ऑफिसर स्केल-2 (GB0): 854 पद

ऑफिसर स्केल-2 (IT Officer): 87 पद

ऑफिसर स्केल-2 (Chartered Accountant): 69 पद

ऑफिसर स्केल-2 (Law Officer): 48 पद

ऑफिसर स्केल-2 (Treasury Officer): 16 पद

ऑफिसर स्केल-2 (Marketing Officer): 15 पद

ऑफिसर स्केल-2 (Agriculture Officer): 50 पद

ऑफिसर स्केल-3 (Senior Manager): 199 पद

पात्रता और योग्यता मानदंड

 

ऑफिस असिस्टेंट (Clerk Eligibility)

 

 

उम्मीदवार के पास स्नातक (Graduate Degree) होना चाहिए। इसके साथ ही स्थानीय भाषा (Local Language) का ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge) अनिवार्य है।

 

 

 

ऑफिसर स्केल-1 (PO Eligibility)

 

स्नातक अनिवार्य है। कृषि, आईटी, मैनेजमेंट, लॉ और इकोनॉमिक्स बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।

 

 

 

ऑफिसर स्केल-2 (GB0, Specialist Eligibility)

 

50% अंकों से स्नातक और न्यूनतम दो साल का कार्यानुभव होना जरूरी है। आईटी, सीए, लॉ, मार्केटिंग और कृषि क्षेत्र में पीजी डिग्री और अनुभव वाले उम्मीदवारों को तरजीह मिलेगी।

 

 

 

 

ऑफिसर स्केल-3 (Senior Manager Eligibility)

 

कम से कम 50% अंकों से स्नातक और बैंकिंग या फाइनेंस सेक्टर में पांच साल का अनुभव अनिवार्य है।

 

 

 

एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया

 

चयन प्रक्रिया (Selection Process) पदों के अनुसार अलग-अलग होगी।

 

क्लर्क भर्ती: प्रीलिम्स, मेन परीक्षा, लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट और प्रोविजनल लिस्ट।

ऑफिसर स्केल-1 (PO): प्रीलिम्स, मेन परीक्षा, इंटरव्यू और फाइनल सिलेक्शन।

ऑफिसर स्केल-2 और स्केल-3: सिंगल ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और अंतिम चयन।

स्थानीय भाषा क्यों जरूरी?

 

 

भर्ती (IBPS RRB Bharti 2025) की खासियत यह है कि इसमें जिस क्षेत्र या जोन के लिए उम्मीदवार आवेदन करता है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। इसका मकसद ग्रामीण बैंकिंग में ग्राहकों से बेहतर संवाद स्थापित करना और सेवा को सरल बनाना है।

 

Related Posts

शिक्षा

NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर

September 24, 2026
शिक्षा

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड..

September 22, 2026
शिक्षा

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

September 5, 2026
SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन
शिक्षा

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

August 29, 2026
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

सरकार ने निकाली टीचर भर्ती, भरे जाएंगे 32388 पद; एक क्लिक में यहां जानें पूरा प्रोसेस

August 18, 2026
झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द
शिक्षा

झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द

August 17, 2026
Next Post
भिलाई के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, मैनेजर समेत स्टाफ गिरफ्तार

भिलाई के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, मैनेजर समेत स्टाफ गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बड़ा हादसा; एयर शो के दौरान क्रैश हुआ भारत का तेजस लड़ाकू विमान..

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बड़े बदलाव की तैयारी, किसानों को मिलेंगे ये खास फायदे; जानें पूरी जानकारी यहां

February 12, 2026
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, कब आएगा EPF का ब्याज और कैसे होता है इसका कैलकुलेशन

March 16, 2026
इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…

इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…

September 4, 2025
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर; जल्दी करा लें ई-केवाईसी जुड़े काम, बरना नहीं मिलेगी अगली क़िस्त..

महिलाओं के लिए जरूरी खबर, जल्द ही करवा ले महतारी वंदन योजना से जुड़े ये काम, फिर हर महीने खाते में आएंगे एक हजार रुपए

April 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत
  • Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, बेटिंग ऐप के मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार
  • Rashifal: मेष, धनु समेत इन राशि वालों कि आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत, पढ़े 25 सितम्बर का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR