• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, July 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने केन्द्रीय बजट से मिले

Amish Kumari by Amish Kumari
July 28, 2025
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 27 जुलाई 2024

केंद्र सरकार का आम बजट जनहितकारी है। यह सभी वर्गों के कल्याण के लिए बनाया गया है, इससे विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में काम करने में मदद मिलेगी। यह बात केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित बजट संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कही।

READ ALSO

बिलासपुर में रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात प्रभावित

खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन

 

उन्होंने अपने संबोधन में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाले सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने में जरुर सफल होंगे।

 

केंद्रीय मंत्री डॉ मांडविया ने कहा कि बजट सरकार की कार्यशैली का प्रतिबिंब होता है। इस बजट से जनहितकारी तथा समावेशी विकास का लक्ष्य साकार होते दिखता है। उन्होंने देश के किसान, युवा, गरीब और महिला वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और कहा कि इन वर्गों के विकास से ही हमारा देश विश्व पटल में अग्रणी देश के रूप में उभर कर सामने आएगा।

 

डॉ. मांडविया ने केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय बजट की कई प्रमुख खूबियों को प्रकाश में लाया। उन्होंने बजट को विकासात्मक और समावेशी बताया। उन्होंने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़े निवेश की बात की गई है। इसके अलावा, बजट में छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के लिए प्रोत्साहन, टैक्स में राहत, और समाज के कमजोर वर्गों के लिए विशेष योजनाओं की घोषणाएं भी की गई हैं। यह बजट सरकार की समग्र विकास की दिशा और आर्थिक सुधारों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय बजट के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों के विकास के सरोकारों को लेकर कार्य कर रही है, जिसके अंतर्गत बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास, नए अस्पतालों और क्लिनिकों की स्थापना, और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष राशि आबंटित की गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए भी फंडिंग बढ़ाई गई है।

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए बजट में कई योजनाएं प्रस्तुत की गई हैं। इनमें नए स्कूलों और कॉलेजों की स्थापना, शिक्षकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था, और डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुलभ बनाने के प्रयास शामिल हैं।

 

डॉ मांडविया ने कहा कि बजट में सड़क, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की घोषणा की गई है। इससे यातायात की सुविधा बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और कृषि सुधारों पर बजट में दिए गए जोर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बजट में सिंचाई परियोजनाओं, कृषि यांत्रिकीकरण, और ग्रामीण रोजगार योजनाओं के लिए खास तौर पर धन आवंटित किया गया है।

 

मंत्री डॉ. मांडविया ने कहा कि डिजिटल वित्तीय सेवाओं को बढ़ावा देने और वित्तीय समावेशन को सुनिश्चित करने के लिए नई योजनाएं बनाई गई हैं। इसमें डिजिटल भुगतान प्रणाली को मजबूत करना और गरीब वर्गों के लिए वित्तीय सेवाओं की पहुंच को आसान बनाना शामिल है।

 

इसी तरह बजट में वित्तीय प्रबंधन को सुधारने और टैक्स सिस्टम को सरल बनाने के लिए कई उपाय किए गए हैं। इसमें टैक्स में छूट और कर नियमों में सुधार शामिल हैं ताकि करदाताओं को राहत मिले और व्यवस्था अधिक पारदर्शी हो सके। उन्होंने बताया कि इन सभी सुधारों से सरकार की आर्थिक विकास की दिशा और प्राथमिकता स्पष्ट होती है।

 

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू, किरण सिंह देव, इंद्र कुमार साहू, सुशांत शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा व्यापरिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

बिलासपुर में रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात प्रभावित
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात प्रभावित

July 11, 2026
खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन
छत्तीसगढ़

खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन

July 11, 2026
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 11, 2026
ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसानों को मिली राहत, फसल बीमा की दावा राशि का हुआ भुगतान

July 11, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में विज्ञान शिक्षा को मिल रहा नवाचार का नया आयाम
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में विज्ञान शिक्षा को मिल रहा नवाचार का नया आयाम

July 11, 2026
सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन बनी दिव्यांग प्रफुल्ल बेक के लिए उम्मीद की नई राह

July 11, 2026
Next Post
पीएम आवास से समूह की महिलाओं को मिला रोजगार

पीएम आवास से समूह की महिलाओं को मिला रोजगार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? इस बार न अटक जाएं आपके पैसे तुरंत करें ये काम

पीएम किसान की 23वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, अगर यह कार्ड नहीं बनवाई तो अटक सकते हैं ₹2000

April 4, 2026
इस त्‍योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, ट‍िकट कराने से पहले यहां चेक करें रेट

हवाई यात्रा करने वालो को लगेगा झटका, 25% तक बढ़ सकते हैं फ्लाइट टिकट के दाम

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ में जमीन मुआवजे में फर्जीवाड़ा रोकने बड़ा बदलाव, अब हेक्टेयर में होगी जमीन मूल्य की गणना

छत्तीसगढ़ में जमीन मुआवजे में फर्जीवाड़ा रोकने बड़ा बदलाव, अब हेक्टेयर में होगी जमीन मूल्य की गणना

October 7, 2025
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियां, जांच में जुटी साइबर टीम

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही अलर्ट हुई सुरक्षा एजेंसियां, जांच में जुटी साइबर टीम

February 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • बिलासपुर में रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, यातायात प्रभावित
  • होटलों की सघन जांच अभियान : सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर पुलिस ने दी होटल संचालक को समझाइश, उग्र होन पर पुलिस ने की सख्त विरुद्ध कार्रवाई
  • पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 नए IPO, 11,980 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
  • खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR