• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, July 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी….

Amish Kumari by Amish Kumari
September 4, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में आज से संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश जारी….
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 18 अगस्त 2025 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही थी। इससे पूर्व 13 अगस्त 2025 को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में प्रस्तुत 10 मांगों में से 5 मांगों पर सहमति व्यक्त कर आवश्यक आदेश जारी किए जा चुके थे, जबकि शेष मांगों पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श जारी था।

 

READ ALSO

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला

VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी

हड़ताल के दौरान विभिन्न स्तरों से बार-बार नोटिस जारी कर कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के लिए कहा गया। इसके बावजूद भी अधिकारी एवं कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, जिससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुईं और मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

 

गौरतलब है कि सचिव, स्वास्थ्य विभाग अमित कटारिया ने 29 अगस्त को एक आदेश जारी कर सभी को काम पर वापस लौटने के निर्देश दिए थे। आदेश का पालन न करने की स्थिति में उन्हें सेवा से पृथक किए जाने का उल्लेख भी आदेश में निहित था। इसके बाद भी काम पर वापस नहीं लौटना आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।

शासन का स्पष्ट मत है कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही या बाधा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। लोकहित को दरकिनार कर की गई यह हड़ताल नियम विरुद्ध आचरण की श्रेणी में आती है और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित करने वाली रही है।

 

 

 

 

फलस्वरूप, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंदोलनरत 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, शेष प्रकरणों पर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल “क्यों” की गई थी?

 

उत्तर: कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, जिनमें नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और अन्य सेवा शर्तों में सुधार शामिल हैं।

 

 

 

सरकार ने “हड़ताली” कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?

 

उत्तर: सरकार ने बार-बार नोटिस और चेतावनी के बाद भी काम पर नहीं लौटने वाले 25 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है।

क्या सरकार ने सभी “मांगों” को ठुकरा दिया था?

 

नहीं, रिपोर्ट के अनुसार 10 में से 5 मांगों पर पहले ही सहमति बन चुकी थी और बाकी मांगों पर विचार-विमर्श जारी था।

 

Related Posts

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़

बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला

July 1, 2026
VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी
छत्तीसगढ़

VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी

July 1, 2026
मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर

July 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं की पहुंच
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल से आसान हुई शासकीय सेवाओं की पहुंच

July 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को

July 1, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की उर्वरक संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसान की उर्वरक संबंधी शिकायत का त्वरित निराकरण

July 1, 2026
Next Post
PM मोदी के मां को अभद्र टिप्पणी के लेकर आज NDA का चक्काजाम, जानिए कब तक क्या-क्या रहेगा बंद..

PM मोदी के मां को अभद्र टिप्पणी के लेकर आज NDA का चक्काजाम, जानिए कब तक क्या-क्या रहेगा बंद..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित

January 3, 2026
आज इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, पढ़े 12राशियों का राशिफल!

इन राशियों पर होगी धनवर्षा, किस्मत देगी पूरा साथ;पढ़ें आज का राशिफल

January 7, 2026
उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से खेती कर बने सफल किसान

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से खेती कर बने सफल किसान

August 24, 2025
1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम! जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

August 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • बीच सत्र में शिक्षक नहीं होंगे रिटायर, अंतिम दिन तक कार्य करने की दी अनुमति, साय सरकार का बड़ा फैसला
  • 8550mAh की बैटरी के साथ Redmi का सबसे तगड़ा फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • VB G RAM G आज से लागू, 261 से बढ़कर 300 रुपए प्रतिदिन हुई मजदूरी
  • मुख्यमंत्री के संकल्प से कुनकुरी में आकार ले रहा आधुनिक नालंदा परिसर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR