• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

Asia Cup में भारत-पाकिस्तान का मैच को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए मैच होगा या नहीं?

Amish Kumari by Amish Kumari
September 11, 2025
in खेल
Asia Cup में भारत-पाकिस्तान का मैच को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए मैच होगा या नहीं?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

इन दिनों यूएई में एशिया कप 2025 की धूम है. टीम इंडिया ने पहले ही मुकाबले में मेजबान यूएई को 9 विकेट से मात देकर जीत के साथ आगाज किया है. अब उसके ग्रुप स्टेज में अगला मैच पाकिस्तान से खेलना है. यह मैच 14 सितंबर को यूएई में तय है. भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों चले बवाल के बाद इस मैच का भारत में काफी विरोध हो रहा है. लोगों का मानना है कि मुकाबला नहीं होना चाहिए, इस मैच को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली गई और तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी. 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है.

 

READ ALSO

Mirabai Chanu: एशियन गेम्स में Mirabai Chanu ने 198 kg वजन उठाकर जीता सिल्वर मेडल..

INDW vs SLW: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रन के रिकॉर्ड अंतर से हराया

IND vs PAK मैच पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

 

भारत- पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को रद्द कराने के लिए जो जनहित याचिका दायर की गई थी, उसमें दलील दी गई थी यह मैच रविवार को है और अगर मामला शुक्रवार को सूचीबद्ध नहीं किया गया तो याचिका बेकार हो जाएगी. इस पर न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ ने कहा ‘इसमें इतनी जल्दी क्या है? मैच इसी रविवार को है? हम इसमें क्या कर सकते हैं? इसे होने दीजिए. मैच जारी रहना चाहिए’. सुनवाई के दौरान याचिका दाखिल करने वाले अधिवक्ता ने कहा कि मेरा मामला भले ही खराब हो, लेकिन कृपया इसे सूचीबद्ध करवाएं. इस पर बेंच ने इनकार कर दिया.

 

 

 

याचिका में क्या कहा गया?

 

भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द कराने के लिए जो याचिका दायर की गई है, वो उर्वशी जैन के नेतृत्व में चार लॉ के स्टूडेंट्स ने की है. याचिका में इस बात पर जोर दिया गया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन राष्ट्रीय गरिमा और जनभावना के खिलाफ संदेश देता है. क्रिकेट दो देशों के बीच सद्भाव और मित्रता दिखाने के लिए होता है, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद, जब हमारे लोग शहीद हुए और हमारे सैनिकों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, ऐसे में पाकिस्तान से साथ मैच से देश में गलत संदेश जाएगा.

 

 

 

‘पीड़ितों के परिवारों की भावनाओं को भी ठेस पहुंच सकती है’

 

 

याचिका में ये भी कहा गया कि ‘जहां हमारे सैनिक अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं, वहीं हम उसी देश के साथ खेल का जश्न मनाने जा रहे हैं, जो आतंकवादियों को पनाह दे रहा है. इससे उन पीड़ितों के परिवारों की भावनाओं को भी ठेस पहुंच सकती है, जिन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादियों के हाथों अपनी जान गंवाई. देश की गरिमा और नागरिकों की सुरक्षा मनोरंजन से पहले आती है’. इस दौरान भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है।

आखिर क्या है पूरा मामला

 

दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था. इस दौरान पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. उस वक्त पाकिस्तान ने भी भारतीय सीमा पर गोलीबारी की थी. बढ़ते तनाव का असर खेलों पर भी दिखा था. इस पूरे पचड़े के बाद अब 14 सितंबर को एशिया कप 2025 में पहली बार भारत और पाकिस्तान दुबई में आमने-सामने होने जा रहे हैं।

 

 

Related Posts

खेल

Mirabai Chanu: एशियन गेम्स में Mirabai Chanu ने 198 kg वजन उठाकर जीता सिल्वर मेडल..

September 23, 2026
खेल

INDW vs SLW: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रन के रिकॉर्ड अंतर से हराया

September 22, 2026
खेल

IND vs JPN: भारत और जापान के बीच कल खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मैच, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

September 21, 2026
खेल

Asian Games 2026: क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका! एशियन गेम्स 2026 में अब नहीं होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला?

September 20, 2026
खेल

IND vs AFG; भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 आज, जानिए फ्री में कहां देख पाएंगे आखिरी मैच?

September 17, 2026
खेल

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

September 15, 2026
Next Post
RBI ग्रेड-बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, तुरंत करें अप्लाई…

RBI ग्रेड-बी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, तुरंत करें अप्लाई…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रफ्तार का कहर CMO चौक पर बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा, 14 साल की मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत

रफ्तार का कहर CMO चौक पर बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा, 14 साल की मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत

April 19, 2026
लोकल ट्रेन में बड़ी बारदात, मामूली विवाद में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

लोकल ट्रेन में बड़ी बारदात, मामूली विवाद में 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या

June 24, 2026
कलेक्टर ने की खाद भण्डारण व वितरण की समीक्षा

कलेक्टर ने की खाद भण्डारण व वितरण की समीक्षा

August 25, 2025
आमिर खान और वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज

आमिर खान और वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज

December 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Xiaomi: 200MP Leica कैमरा के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में Cyclone Arnab का दिखेगा असर, तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
  • Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Food Oil Customs Duty Cut: त्योहारों से पहले बड़ी राहत, सरकार ने खाने के तेल पर कम किया टैक्स
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR