• Home 1
  • Home 2
Friday, September 5, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

बस्तर की महिलाएं बदल रही हैं आजीविका की तस्वीर

Suman Singh by Suman Singh
July 28, 2025
in रायगढ़
0
बस्तर की महिलाएं बदल रही हैं आजीविका की तस्वीर
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 28 जुलाई 2025

 

READ ALSO

उमेश पटेल के नेतृत्व में खाद संकट पर खरसिया कांग्रेस का हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ घेरा तहसील

जेसीबी की लूट, घरघोड़ा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा, 11 लाख की जेसीबी बरामद

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं की आर्थिक-सामाजिक विकास के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। आजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की राह पर अग्रसर हो रही हैं।

 

गंगा महिला स्व-सहायता समूह ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण महिलाएं यदि अवसर और संसाधन प्राप्त करें तो वे न केवल स्वयं की जिंदगी बदल सकती हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए परिवर्तन की वाहक बन सकती हैं। यह समूह आज बस्तर की मिट्टी से उपजी नारी शक्ति की पहचान बन चुका है।

 

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम कोंडालुर में कार्यरत गंगा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं फाइल और पैड निर्माण के माध्यम से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वावलंबन का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हैं। समूह की पांच महिलाएं फाइल पैड निर्माण के कार्य से जुड़कर घर के कामकाज के साथ-साथ एक व्यवस्थित और लाभकारी आजीविका को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ा रही हैं। इस कार्य से उन्हें नियमित आमदनी हो रही है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार आया है।

 

समूह को फाइल पैड निर्माण के लिए जरूरी मशीनें एवं अन्य संसाधन पहले ही उपलब्ध करा दिए गए थे, जिससे महिलाओं को कार्य करने में तकनीकी सुविधा और सरलता प्राप्त हुई। मशीनों की सहायता से उत्पादन की गति तेज हुई और गुणवत्ता में भी सुधार आया। अब तक समूह द्वारा 5000 से अधिक फाइलें और पैड तैयार किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित लागत 1 लाख 90 हजार रुपये है। इनमें से 4500 फाइलें 1 लाख 71 हजार रुपये में सफलतापूर्वक विभिन्न शासकीय विभागों एवं निजी संस्थानों को बेची जा चुकी हैं। समूह द्वारा तैयार फाइलों की बिक्री दर प्रति फाइल 20 रुपये तथा प्रति पैड 18 रुपये निर्धारित है, जो बाजार के अनुसार उचित और प्रतिस्पर्धात्मक मानी जा रही है।

 

समूह की फाइलें और पैड मुख्यतः शासकीय कार्यालयों, स्थानीय विद्यालयों एवं अन्य संस्थानों को आपूर्ति की जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन और बिहान मिशन द्वारा समूह को निरंतर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और विपणन में सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है और बाजार की पहुंच भी बढ़ रही है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाएं आत्मविश्वास के साथ अपने उत्पाद स्वयं तैयार कर, बाजार में बेच रही हैं और अपने परिवार की आय में योगदान दे रही हैं। यह न केवल उनके आत्मसम्मान को बढ़ाता है, बल्कि अगली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी बनता है।

 

समूह द्वारा भविष्य में उत्पादन क्षमता को बढ़ाने, नवीन उत्पादों को जोड़ने और ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से बिक्री का विस्तार करने की योजना भी बनाई जा रही है। इसके लिए बिहान के माध्यम से उन्हें आवश्यक तकनीकि प्रशिक्षण और सहायता दी जाएगी।

Related Posts

उमेश पटेल के नेतृत्व में खाद संकट पर खरसिया कांग्रेस का हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ घेरा तहसील
रायगढ़

उमेश पटेल के नेतृत्व में खाद संकट पर खरसिया कांग्रेस का हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ घेरा तहसील

September 4, 2025
जेसीबी की लूट, घरघोड़ा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा, 11 लाख की जेसीबी बरामद
रायगढ़

जेसीबी की लूट, घरघोड़ा पुलिस ने 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा, 11 लाख की जेसीबी बरामद

September 4, 2025
समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति
रायगढ़

समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति

September 4, 2025
बारिश से केलो डैम का जलस्तर बढ़ा, 6 गेट खोले गए
रायगढ़

बारिश से केलो डैम का जलस्तर बढ़ा, 6 गेट खोले गए

September 4, 2025
“कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार”
रायगढ़

“कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार”

September 4, 2025
देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
रायगढ़

देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हो रहा है चक्रधर समारोह-केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले

September 3, 2025
Next Post
मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

August 2, 2025
नशा मुक्त भारत अभियान का 5वां वर्षगांठ

नशा मुक्त भारत अभियान का 5वां वर्षगांठ

August 25, 2025
हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली का भव्य आयोजन

जिला पंचायत में हर्षाेल्लास से मनाया गया हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2025
महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी

महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी

August 11, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • त्योहरों से पहले इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है रेट…
  • मिथुन राशि वालों आज आपको व्यवसाय में मिलेगी अच्छी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल
  • संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय
  • इस दिन शुरू होगी साल की सबसे बड़ी सेल Flipkart Big Billion Days, आ गई डेट…
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR