• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप से कंपा ये देश… अमेरिका-चीन में सुनामी की चेतावनी जारी..

Amish Kumari by Amish Kumari
September 13, 2025
in देश
7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप से कंपा ये देश… अमेरिका-चीन में सुनामी की चेतावनी जारी..
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रूस के सुदूर पूर्वी तट कामचटका के पूर्वी तट पर शनिवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने अधिकारियों को चिंतित कर दिया। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। इसके बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कुछ निकटवर्ती तटों पर पर सुनामी आने की चेतावनी जारी की है। भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111 किलोमीटर पूर्व में 39.5 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि, इससे नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

 

READ ALSO

Nepal Floods Update: नेपाल बाढ़ में अब तक 1222 लोगों के शव बरामद, 4875 लोग अभी भी लापता, PM शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

Delhi Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर वारदात; कई बार मिली थी जान से मारने की धमकी

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि रूस के कुछ निकटवर्ती तटों पर एक मीटर (3.3 फीट) तक की “खतरनाक” लहरें उठ सकती हैं. केंद्र ने कहा कि जापान, हवाई और प्रशांत महासागर के अन्य द्वीपों पर 30 सेंटीमीटर से कम ऊंची लहरें उठ सकती हैं. जुलाई में, कामचटका प्रायद्वीप में अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक आया, जिससे प्रशांत महासागर में चार मीटर ऊंची सुनामी उठी और हवाई से जापान तक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा. 8.8 तीव्रता का यह भूकंप 2011 के बाद से सबसे बड़ा था, जब जापान के तट पर 9.1 तीव्रता के भूकंप ने सुनामी पैदा की थी, जिसमें 15,000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.

 

सुनामी की चेतावनी में क्या कहा गया है?

 

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र की ओर से जारी सुनामी की चेतावनी में कहा गया है कि खतरनाक लहरें भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के भीतर रूसी तटों को प्रभावित कर सकती हैं। कुछ निकटवर्ती रूसी तटों पर एक मीटर (3.3 फीट) तक की लहरें उठने की संभावना है। जापान, हवाई और प्रशांत महासागर के अन्य द्वीपों पर 30 सेंटीमीटर से कम की लहरें देखी जा सकती हैं। इसके बाद सरकारों ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है।

 

जुलाई में 8.8 तीव्रता का दर्ज किया गया था झटका

 

इससे पहले 20 जुलाई को कामचटका प्रायद्वीप में रिकॉर्ड किए गए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक आया था, जिससे प्रशांत महासागर में 4 मीटर (12 फीट) ऊंची सुनामी उत्पन्न हुई थी और हवाई से जापान तक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। 8.8 तीव्रता का यह भूकंप 2011 के बाद से सबसे बड़ा था, जब जापान में 9.1 तीव्रता के भूकंप के कारण सुनामी आई थी, जिसमें 15,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

 

पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है कामचटका

 

कामचटका प्रायद्वीप भूवैज्ञानिक दृष्टि से बेहद सक्रिय क्षेत्र है और इसे पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा माना जाता है। यहां आए दिन भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। इस इलाके में बड़े स्तर पर विनाशकारी भूकंप आते रहे हैं।

किसी के हताहत की खबर नहीं

 

कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “आज का भूकंप बेहद गंभीर था और दशकों में सबसे ताकतवर झटकों में से एक था।” उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एक किंडरगार्टन को नुकसान पहुंचा है।

 

 

 

सखालिन के गवर्नर वेलेरी लिमारेंको ने बताया कि सुनामी के खतरे को देखते हुए प्रायद्वीप के दक्षिण में बसे छोटे से कस्बे सेवेरो-कुरिल्स्क को खाली करने का आदेश दिया गया है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय की कामचटका शाखा ने टेलीग्राम पर कहा कि 32 सेंटीमीटर (1 फीट) तक ऊंची सुनामी लहरें तट तक पहुंच सकती हैं।

 

 

 

जापान और अमेरिका में भी अलर्ट

 

जापान की मौसम एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी को और सख्त कर दिया और कहा कि 3 मीटर (9.8 फीट) तक ऊंची लहरें सुबह 10:00 से 11:30 बजे (0100-0230 GMT) के बीच जापान के प्रशांत तट पर पहुंच सकती हैं। जापान मौसम एजेंसी ने तटीय इलाकों में 1 मीटर (3.3 फीट) तक की सुनामी की आशंका जताई है।

 

 

 

अमेरिका ने अलास्का सहित कुछ इलाकों के लिए सुनामी सलाह जारी की है। यूएस सुनामी चेतावनी सिस्टम ने रूस और जापान के कुछ तटों पर अगले तीन घंटों में खतरनाक सुनामी लहरों की चेतावनी दी है। इसके अलावा, अमेरिका के गुआम और माइक्रोनेशिया के अन्य द्वीपों के लिए भी सुनामी निगरानी लागू की गई है।

Related Posts

देश

Nepal Floods Update: नेपाल बाढ़ में अब तक 1222 लोगों के शव बरामद, 4875 लोग अभी भी लापता, PM शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

September 3, 2026
देश

Delhi Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर वारदात; कई बार मिली थी जान से मारने की धमकी

September 3, 2026
देश

Ram Mandir Trust CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्रा, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली थी वेस्टर्न एयर कमांड की कमान

September 2, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल बाढ़ में मिली मदद के बाद, PM बालेन शाह ने भारत का जताया आभार

September 2, 2026
देश

Yamunanagr Latest News: स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा! यमुना नदी बोट पलट ने से पैरामिलिट्री के 2 जवान लापता

September 2, 2026
देश

Student Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ सभी FIR रद्द

September 1, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में होने जा रहा हैं ‘न्यूड पार्टी’; लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े बुलाया, पोस्टर वायरल होते ही लोगों में बवाल…

छत्तीसगढ़ में होने जा रहा हैं ‘न्यूड पार्टी’; लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े बुलाया, पोस्टर वायरल होते ही लोगों में बवाल…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में ED की रेड, बिल्डर-कारोबारी के ठिकानों पर दबिश

छत्तीसगढ़ में ED की रेड, बिल्डर-कारोबारी के ठिकानों पर दबिश

April 30, 2026
राज्यपाल  रमेन डेका से विधायक अमर अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल रमेन डेका से विधायक अमर अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

October 18, 2025
छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें आज से लागू… 25 साल पुराने नियम हुआ खत्म

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें आज से लागू… 25 साल पुराने नियम हुआ खत्म

November 20, 2025

Cg Current News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन

August 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Philips S7221: 5700mAh की बैटरी के साथ Philips का पहला 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • Public Holiday News: बैंकिंग और सरकारी काम निपटा लें, ये 2 तारीखों पर रहेंगी छुट्टी
  • Nepal Floods Update: नेपाल बाढ़ में अब तक 1222 लोगों के शव बरामद, 4875 लोग अभी भी लापता, PM शाह ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद
  • Delhi Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर वारदात; कई बार मिली थी जान से मारने की धमकी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR