• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप युक्तियुक्तकरण से पहुंचविहीन बचवार को मिले शिक्षक

Amish Kumari by Amish Kumari
September 14, 2025
in शिक्षा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप युक्तियुक्तकरण से पहुंचविहीन बचवार को मिले शिक्षक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बलरामपुर, 04 अगस्त 2025/

 

READ ALSO

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

जिले के पिछड़े, जनजातीय और पहाड़ी अंचलों में शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का जो प्रयास मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू हुआ, वह अब जमीन पर सार्थक रूप ले रहा है। नीति के अंतर्गत विद्यालयों के समुचित युक्तियुक्तकरण से प्रदेश के सबसे सुदूरवर्ती अंचलों तक शिक्षा की पहुंच संभव हो रही है। इसका जीवंत उदाहरण है बलरामपुर विकासखंड का अति दुर्गम गांव बचवार, जहां शिक्षा अब केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक परिवर्तन की जीवंत कहानी बन चुकी है। बचवार तक न सड़कें हैं, न परिवहन। यहां तक पहुंचने के लिए 8 से 10 किलोमीटर लंबी पहाड़ी पगडंडी पार करनी होती है, जो घने जंगलों और वीरान पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरती है। लेकिन इसी दुर्गम मार्ग से उम्मीद की एक नई किरण जगी है और इसका श्रेय उन कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने अपने पद को नहीं, बल्कि सेवा को अपना धर्म माना। भौगोलिक दुर्गमता के कारण गांव में आज भी विकास की मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचीं, लेकिन शिक्षकों का संकल्प पहले पहुंच गया। सीमित संसाधन और एकांतता के बावजूद यहां के शिक्षक न केवल बच्चों को पढ़ा रहे हैं, बल्कि शिक्षा को गांव की चेतना में शामिल भी किये हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की युक्तियुक्तकरण नीति ने विद्यालयों के व्यवस्थापन और संसाधनों के कुशल उपयोग का मार्ग तो प्रशस्त किया, लेकिन बचवार जैसे गांवों में इस नीति को जीवंत करने वाले असली नायक वे शिक्षक हैं, जिन्होंने आदिवासी बच्चों के भविष्य को उजास देने के लिए अपने जीवन की सरलता छोड़ दी, वे शिक्षक जो जंगलों की नीरवता में हर सुबह शिक्षा की घंटी बजाते हैं।

नए प्रधानपाठक जब पहली बार गांव पहुंचे, तो उनके साथ था एक बैग, कुछ किताबें, स्टेशनरी और रोजमर्रा का सामान, जिसे वे कई किलोमीटर पैदल चढ़ाई चढ़कर लाए थे। रास्ता कोई आसान नहीं था पथरीली पगडंडियां, जंगल की नीरवता और पहाड़ियों की खामोशी। लेकिन उनके हौसले किसी ऊंचाई से कम नहीं थे। उनके आने के कुछ ही दिनों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी, समुदाय में संवाद बढ़ा और शिक्षा को लेकर उत्साह की एक नई लहर दिखाई देने लगी। गांव के बुज़ुर्गों और अभिभावकों ने भी महसूस किया कि स्कूल अब सिर्फ एक भवन नहीं, एक उम्मीद बन चुका है।

प्रधानपाठक श्री श्याम शाय पैकरा जब युक्तियुक्तकरण योजना के तहत बचवार पहुंचे, तो यह सिर्फ उनकी पदस्थापना नहीं थी, बल्कि एक उम्मीद का संचार था, एक भरोसे की बहाली थी। वे अब गांव में ही निवास करते हैं और वहीं रहकर बच्चों को पढ़ाते हैं। वे बताते हैं कि युक्तियुक्तकरण के बाद जब मेरी यहां पोस्टिंग हुई, तब मुझे अंदाज़ा नहीं था कि यह जगह मुझे इतना अपनापन देगी। लेकिन गांववालों ने जिस आत्मीयता से मेरा स्वागत किया, उससे लगा जैसे मैं अपने ही लोगों के बीच हूं। आज मैं इन्हीं के साथ रहता हूं, इन्हीं के साथ खाता हूं और हर सुबह बच्चों को पढ़ाने की ऊर्जा इसी स्नेह से मिलती है।

ग्रामीण श्री लखन राम, जो वर्षों से इस गांव की स्थिति के साक्षी रहे हैं, अब स्कूल में बच्चों की उपस्थिति देखकर भावुक हो जाते हैं। वे कहते हैं कि पहले हम सोचते थे कि हमारे गांव में कभी शिक्षक टिक नहीं पाएंगे। इतनी दूर पहाड़ चढ़कर कौन आएगा? लेकिन अब हालात बदल गए हैं। हमारे मास्टर साहब यहीं रहते हैं, बच्चों को रोज पढ़ाते हैं। अब हमारे बच्चे भी घर आकर पढ़ाई की बातें करते हैं, किताबें खोलते हैं। पहले जहां बच्चा जंगल और पशु चराने जाते थे, अब वे स्कूल जाते हैं। हमें लगता है कि अब हमारा गांव भी आगे बढ़ेगा।

पहाड़ पर लगती है उम्मीद की एक कक्षा

 

बचवार गांव में वर्षों से सेवा दे रहे श्री पंकज एक्का न सिर्फ शिक्षक हैं, बल्कि इस बदलाव के चश्मदीद भी हैं। जब वे पहली बार गांव पहुंचे थे, तब न कोई स्कूल भवन था, न सुविधा सिर्फ पहाड़ों के बीच बसे कुछ जिज्ञासु बच्चे और एक उम्मीद थी, जिसे वे अपने साथ लाए थे। वे बताते हैं कि शुरुआत में हम एक सामान्य ग्रामीण घर में स्कूल चलाते थे। बच्चों के पास बैठने के लिए जमीन थी और पढ़ने के लिए सिर्फ जजबा। यहां तक आना आसान नहीं होता बारिश में पगडंडियां फिसलन भरी हो जाती थीं, गर्मियों में धूप तपती थी, लेकिन बच्चों के चेहरे की मुस्कान और सीखने की ललक ने सारी थकान भुला दी।

बचवार में शिक्षा व्यवस्था की बुनियाद महज सरकारी आदेशों से नहीं, बल्कि ग्रामीणों के सहयोग और प्रशासनिक संकल्प से रखी गई। जब जिला प्रशासन ने पहल की और स्कूल भवन की मंज़ूरी दी, तो गांव वालों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति से हर मुश्किल राह आसान हो जाती है। वैकल्पिक भवन निर्माण की सारी सामग्री टिन की चादरें, सीमेंट की बोरियां और लोहे के एंगल ग्रामीणों ने खुद अपने कंधों पर लादकर 8 से 10 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पार करते हुए गांव तक पहुंचाई। अब प्रधानपाठक की नियुक्ति के बाद विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के साथ बच्चों को रोचक ढंग से पढ़ाया जा रहा है, समूह गतिविधियां, खेल और व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से शिक्षा को जीवंत बनाया गया है और सबसे बड़ी बात गांव के हर माता-पिता की आंखों में अब उम्मीद की चमक है।

 

Related Posts

शिक्षा

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

September 5, 2026
SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन
शिक्षा

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

August 29, 2026
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

सरकार ने निकाली टीचर भर्ती, भरे जाएंगे 32388 पद; एक क्लिक में यहां जानें पूरा प्रोसेस

August 18, 2026
झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द
शिक्षा

झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द

August 17, 2026
UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक
शिक्षा

UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

August 16, 2026
UCO बैंक में निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
शिक्षा

एसबीआई क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 13, 2026
Next Post
इंडिजिनस संस्कृतियों के अध्ययन और प्रचार प्रसार पर सेमिनार

इंडिजिनस संस्कृतियों के अध्ययन और प्रचार प्रसार पर सेमिनार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में

‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में

March 19, 2026

DA Hike 2026: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 2.9% की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 58.6% महंगाई भत्ता

September 7, 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में बड़ी करवाई, एंटी करप्शन ब्यूरो ने साईं बेवरेज कंपनी के 2 डायरेक्टर्स को लिया रिमांड पर…

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में बड़ी करवाई, एंटी करप्शन ब्यूरो ने साईं बेवरेज कंपनी के 2 डायरेक्टर्स को लिया रिमांड पर…

August 28, 2025
आंगनबाड़ी पुनर्वास केंद्र के बच्चों और महिलाओं के हित में दिए अहम निर्देश: श्रीमती राजवाड़े

आंगनबाड़ी पुनर्वास केंद्र के बच्चों और महिलाओं के हित में दिए अहम निर्देश: श्रीमती राजवाड़े

August 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal For Today : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: विदेशों में परफॉर्मेंस कर चुकी मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR