आने वाले 22 सितंबर नवरात्रि का महापर्व शुरू हो रहा है। जिसको लेकर राजधानी रायपुर में अभी से जोरो शोरो से तैयारियों शुरू हो चुकी है। राजधानी रायपुर के कई जगहों पर दुर्गा पंडाल बनाया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि नवरात्रि पर्व में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
Raipur Durga Pandal दरअसल, आज नवरात्रि की तैयारी को लेकर दुर्गा उत्सव समिति की अहम बैठक कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में हुई। जिसमें कलेक्टर गौरव सिंह ने कई निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्र के पर्व पर डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही दुर्गा पंडाल लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेना होगा। साथ ही कोलाहल अधिनियम का पालन करना होगा।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ शांति और अनुशासन भी जरूरी है। अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से ये भी अपील की है कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं।
रायपुर में नवरात्रि के दौरान डीजे क्यों बैन किया गया है?
उत्तर: शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है।
दुर्गा पंडाल लगाने के लिए क्या जरूरी है?
उत्तर: पंडाल लगाने के लिए नगर निगम से परमिशन लेना अनिवार्य होगा।
अगर कोई समिति नियमों का पालन नहीं करती तो क्या होगा?
उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।















