• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

Asia Cup में कल टीम इंडिया का ओमान से होगा सामना, जानें कब और कहां देख पाएंगे Live मैच…

Amish Kumari by Amish Kumari
September 18, 2025
in खेल
Asia Cup में कल टीम इंडिया का ओमान से होगा सामना, जानें कब और कहां देख पाएंगे Live मैच…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल करने के साथ पहले ही सुपर-4 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया को अभी ग्रुप स्टेज का अपना एक मुकाबला खेलना बाकी है, जिसमें उनका सामना 19 सितंबर को ओमान की टीम से होगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबले जहां दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले तो वहीं अब ओमान की टीम के खिलाफ होने वाला मैच टीम इंडिया अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेलेगी।

READ ALSO

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, एशिया कप में फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

अबू धाबी के स्टेडियम में अब तक टीम इंडिया ने खेला सिर्फ एक मैच

भारतीय टीम का अबू धाबी के स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने यहां पर सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है, जिसमें उनका सामना अफगानिस्तान की टीम से हुआ था। साल 2021 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान की टीम को 144 के स्कोर पर रोकने के साथ टीम इंडिया ने 66 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया था। ऐसे में भारतीय टीम का इस मैदान पर जीत का 100 फीसदी रिकॉर्ड है। वहीं ओमान की टीम का अबू धाबी के स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने 13 मैच यहां पर खेले हैं और उसमें वह 6 को जहां जीतने में कामयाब रहे तो वहीं 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

टीम इंडिया खेलेगी अपना 250वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला

टी20 इंटरनेशनल में अभी सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पाकिस्तान की टीम पहले नंबर पर है जिसमें उन्होंने कुल 275 मैच खेले हैं, तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम है जिनके लिए ओमान के खिलाफ होने वाला मुकाबला टी20 इंटरनेशनल में 250वां मैच होगा। भारतीय टीम वर्ल्ड क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाली अभी तक की सिर्फ दूसरी टीम होगी। टीम इंडिया ने अब तक खेले 249 मैचों में से 166 मैच में जहां जीत दर्ज की है तो वहीं उन्हें 71 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

कब और कहां खेला जाएगा IND vs OMA मैच?

भारत और ओमान की टीमों के बीच ये मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों ग्रुप स्टेज मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले हैं. लेकिन ओमान के खिलाफ वह अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में उतरेगी. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से ही होगी और टॉस शाम 7:30 बजे होगा. फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख पाएंगे. वहीं, सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

भारत-ओमान की टीमों का स्क्वॉड

भारत की टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

ओमान की टीम- जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव

Related Posts

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर
खेल

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर

August 8, 2026
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, एशिया कप में फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
खेल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, एशिया कप में फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

August 6, 2026
भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी भिड़ने के लिए आज तैयार, एशियन लीजेंड्स लीग में मचेगा धमाल, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच
खेल

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी भिड़ने के लिए आज तैयार, एशियन लीजेंड्स लीग में मचेगा धमाल, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

August 2, 2026
इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान
खेल

इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2027 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट से सन्यास का किया ऐलान

July 30, 2026
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान..
खेल

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान..

July 28, 2026
भारत ने ज़िम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज
खेल

भारत ने ज़िम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

July 26, 2026
Next Post
पत्थलगांव में भीषण सड़क हादसा; बस पलट ने से एक की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर…

पत्थलगांव में भीषण सड़क हादसा; बस पलट ने से एक की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बी.एड., डी.एल.एड., बी.ए.बी.एड तथा बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आबंटन हेतु सूची जारी

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण, पुसौर पुलिस ने नाबालिग आरोपित को भेजा बाल संप्रेषण गृह

August 26, 2025
नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ के कैंपस में होगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण

नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ के कैंपस में होगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण

December 2, 2025
‘अटल पेंशन योजना’ के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन…

‘अटल पेंशन योजना’ के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए अब कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन…

October 13, 2025
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज

EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा, घर बैठे ऐसे करें चेक

June 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • रायपुर में महिला से सामूहिक दुश्कर्म का आरोप, नाबालिक समेत तीन युवक हिरासत में
  • ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त
  • रायपुर में आज तिरंगा यात्रा, 3 घंटे बंद रहेंगे रास्ते, 6 हजार से ज्यादा गाड़ियों का रूट बदला
  • रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 6 दिनों तक रद्द रहेगी ये ट्रेन, यहां देखें लिस्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR