किरोड़ीमल नगर। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-किरोड़ीमल नगर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-लोइंग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा द्वारा किया गया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, यह पुण्य का कार्य है। नारी स्वस्थ रहेगी तभी एक सशक्त परिवार का निर्माण संभव है।” साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस रक्तदान शिविर में 23 पुरुष एवं 1 महिला ने मिलकर कुल 24 यूनिट रक्त का संग्रहण किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी को पूरा करना, जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना एवं आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिकिशोर चन्द्रा, पूर्व पार्षद मनीषा शर्मा, मोहम्मद इकबाल, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. भानु प्रताप पटेल, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. हितेश जायसवाल, सेक्टर प्रभारी डिलेश चंद पटेल, राजेश कुमार साहू, डा. ईशिता त्रिवेदी, प्रभारी बी.ई.टी.ओ. पुरंजन पटेल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र-किरोड़ीमल नगर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।















