ज्यादातर लोगों को लगता है कि विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए सिर्फ नॉन वेजिटेरियन फूड्स का सेवन किया जाता है। अगर आपको भी अभी तक यही लगता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड ऑप्शन्स के बारे में बताएंगे जो वेजिटेरियन हैं और आप इन्हें कंज्यूम करके विटामिन बी12 की पूर्ति कर सकते हैं।
फायदेमंद साबित होगी दाल
अगर आप नॉन वेजिटेरियन नहीं हैं और शरीर में पैदा हुई विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आप कुछ दालों का सेवन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंकुरित या फिर फर्मेंट की हुई मूंग को कंज्यूम करके आपको इस जरूरी विटामिन की कमी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा चना दाल में भी विटामिन बी12 की मात्रा पाई जाती है।
कर सकते हैं फलों का सेवन
अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी पैदा हो गई है, तो आप कुछ फलों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। संतरा, केला, सेब, ब्लूबेरी, कीवी, एवोकाडो और अनार जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फल इस विटामिन की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन फलों का सेवन करना बेहद जरूरी है।
विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आप मांस, मछली और अंडे का सेवन कर विटामिन बी12 की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स को अपने डाइट प्लान में शामिल करके इस विटामिन की कमी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द इस विटामिन की कमी को दूर करना बेहद जरूरी है।
घर पर कैसे तैयार करें फर्स्ट एड किट, बैंडेज के साथ-साथ जरूर रखें ये दवाइयां
इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Rgh टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
















