• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, April 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

आश्रम में छात्रों के साथ जबरन शारीरिक संबंध,17 छात्राओं ने लगाए यौन शोषण का आरोप, जानिए कौन है स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती?

Amish Kumari by Amish Kumari
September 24, 2025
in देश
आश्रम में छात्रों के साथ जबरन शारीरिक संबंध,17 छात्राओं ने लगाए यौन शोषण का आरोप, जानिए कौन है स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित एक नामी आश्रम में छात्रों के साथ हुई गंभीर घटनाओं ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है. मैनेजमेंट कोर्स की पढ़ाई कर रही 17 छात्राओं ने पुलिस को आश्रम में हो रही गंदी हरकतों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है.

 

READ ALSO

दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जैश से जुड़े तार

शेयर बाजार में दबाव , टॉप-10 कंपनियों में 6 का मार्केट कैप ₹65,000 करोड़ घटा, भारती एयरटेल सबसे प्रभावित

 

 

छात्राओं का आरोप है कि आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी ने उन्हें अश्लील मैसेज भेजे और जबरन शारीरिक संपर्क करने की कोशिश की. इस खुलासे के बाद स्वामी फरार हो गए हैं, और पुलिस उनकी तलाश में हर सम्भव प्रयास कर रही है.

 

 

 

आरोपी बाबा की लग्जरी कार जब्त

 

पुलिस ने आरोपी स्वामी की लग्जरी वोल्वो कार जब्त की है, जिस पर संयुक्त राष्ट्र दूतावास की फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी. यह कार आरोपी के कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान बरामद हुई. पुलिस का कहना है कि चैतन्यानंद सरस्वती इस फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता था ताकि वह अपनी पहचान छुपा सके और जांच से बच सके.

 

 

 

 

 

 

 

कौन है चैतन्यानंद सरस्वती?

 

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती, जिन्हें पार्थसारथी के नाम से भी जाना जाता है, दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के प्रबंधक हैं. यह संस्थान AICTE से मान्यता प्राप्त है और शृंगेरी पीठ के अधीन संचालित होता है. चैतन्यानंद सरस्वती को आश्रम और संस्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां वे छात्रों की पढ़ाई और प्रशासनिक मामलों के लिए उत्तरदायी थे.

 

 

 

 

इसके अलावा, उनका नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है. 2009 और 2016 में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी जैसे मामले दर्ज हुए थे. वर्तमान में 17 छात्राओं द्वारा दर्ज शिकायत के बाद वह फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है. उनका कथित काले खेल और फर्जी नंबर प्लेट वाली लग्जरी कार के इस्तेमाल का मामला भी अब जांच में शामिल है.

 

 

 

कितने मामले दर्ज हैं?

 

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं. 2009 में दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद 2016 में वसंत कुंज में एक और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की गई थी. अब 2025 में 17 छात्राओं की शिकायत के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है

छात्राओं ने खोला आश्रम का काला सच

 

17 छात्राओं ने पुलिस को बताया कि कॉलेज की महिला फैकल्टी और वार्डन उन पर दबाव डालते थे ताकि वे आरोपी की मांगें मान लें. लगभग 32 छात्राओं से पूछताछ की गई, जिनमें से 17 ने यौन शोषण की बात मानी. छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की छात्रवृत्ति पर पढ़ाई कर रही थीं, और उनका आरोप है कि उनके शोषण के पीछे यही आर्थिक दबाव था. छात्रों के अनुसार वार्डन ने उन्हें आरोपी से मिलवाया था, और आरोपी अक्सर फर्जी नंबर प्लेट वाली कार और अन्य साधनों का इस्तेमाल करता था. आश्रम प्रशासन ने भी माना कि आरोपी अवैध गतिविधियों में शामिल थे और पीठ ने उनकी शिकायत दर्ज कराई.

 

 

 

पुलिस की सक्रियता और छापेमारी

 

 

पुलिस ने चैतन्यानंद के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और कई ठिकानों पर छापेमारी की. आश्रम के बेसमेंट और कार्यालयों में तलाशी ली गई, और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए. इसके अलावा पुलिस आरोपी की लोकेशन आगरा में पाई है, और उसे पकड़ने के लिए दबिश जारी है.

 

 

 

प्रशासन ने क्या कहा?

 

अब तक पुलिस ने आरोपी की लग्जरी कार और कई दस्तावेज जब्त किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि चैतन्यानंद सरस्वती को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पूरे दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. आश्रम प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि वह मामले में पूरा सहयोग कर रहा है और भविष्य में ऐसे आरोपों की पुनरावृत्ति रोकने केलिए कड़े कदम उठाए जाएंगे

Related Posts

दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जैश से जुड़े तार
देश

दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जैश से जुड़े तार

April 5, 2026
एयरटेल का ब्रॉडबैंड प्लान, 100 Mbps स्पीड के साथ मिलेंगे 22 से ज्यादा OTT बेनिफिट्स
देश

शेयर बाजार में दबाव , टॉप-10 कंपनियों में 6 का मार्केट कैप ₹65,000 करोड़ घटा, भारती एयरटेल सबसे प्रभावित

April 5, 2026
RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा
देश

मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच RBI अप्रैल में रेपो रेट 5.25% पर बनाए रख सकता है; जानिए वजह।

April 5, 2026
दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो टैंकर से टकराई, 5 की मौत, कई घायल
देश

दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो टैंकर से टकराई, 5 की मौत, कई घायल

April 5, 2026
सैमसंग बंद कर रही Samsung Messages ऐप, जानिए नया सिस्टम कब से लागू होगा
देश

सैमसंग बंद कर रही Samsung Messages ऐप, जानिए नया सिस्टम कब से लागू होगा

April 5, 2026
अनूपपुर में बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान ढहा, 3 की मौत, 3 घायल
देश

अनूपपुर में बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान ढहा, 3 की मौत, 3 घायल

April 5, 2026
Next Post
चैतन्य बघेल को ED के बाद अब ACB ने किया गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

चैतन्य बघेल को ED के बाद अब ACB ने किया गिरफ्तार, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

SDM की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, 5 माह की गर्भवती महिला की मौत, बच्चों समेत 3 घायल

SDM की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, 5 माह की गर्भवती महिला की मौत, बच्चों समेत 3 घायल

August 12, 2025
Realme ने 10001mAh बैटरी वाला दमदार फोन किया लॉन्च, Xiaomi, Vivo और Motorola की बढ़ी चिंता

Realme ने 10001mAh बैटरी वाला दमदार फोन किया लॉन्च, Xiaomi, Vivo और Motorola की बढ़ी चिंता

January 29, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 थाना-चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर, साइबर सेल प्रभारी भी; देखें पूरी लिस्ट यहां।

February 26, 2026
हारने वाले हार का कारण बताते हैं, लेकिन जीतने वाले जीत का मन्त्र : विधायक अनुज शर्मा

हारने वाले हार का कारण बताते हैं, लेकिन जीतने वाले जीत का मन्त्र : विधायक अनुज शर्मा

August 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ
  • जानलेवा हमले के आरोपी को 7 साल कड़ी कैद, जुर्माना भी ठोका, घरघोड़ा न्यायालय का फैसला
  • दिल्ली में टॉय कार से ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, जैश से जुड़े तार
  • नक्सल मुक्त इलाके में भी तैनात रहेंगे जवान, हटाने को लेकर केंद्र से नहीं आया कोई आदेश; जानिए वजह।
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR