• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, March 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

25वीं राज्य स्तरीय साल क्रीडा प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैम्पियन का खि़ताब दुर्ग संभाग के नाम

Amish Kumari by Amish Kumari
September 28, 2025
in खेल
25वीं राज्य स्तरीय साल क्रीडा प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैम्पियन का खि़ताब दुर्ग संभाग के नाम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दुर्ग, 28 सितंबर 2025/ खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का समापन आज एसएनजी विद्यालय, सेक्टर-4, भिलाई में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने की। 25वीं राज्य स्तरीय साल क्रीडा प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैम्पियन का खि़ताब दुर्ग संभाग के नाम रहा।

अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी अपने जिलों में पुरस्कार लेकर पहुंचेंगे, उन्हें न केवल जिला शिक्षा अधिकारी बल्कि पूरा समाज सम्मानित करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हार को कभी अंतिम नहीं मानना चाहिए, बल्कि प्रयास करते रहना चाहिए। प्रयास करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस आयोजन के माध्यम से दुर्ग जिले को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम प्रेरणादायक संदेश देते हैं। प्रधानमंत्री भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छात्रों को भी जोड़ा है, क्योकि भारत के विकास की राह शिक्षा और खेलों के समन्वय से होकर ही जाती है। शिक्षा विभाग को उन्होंने ऐसा कारखाना बताया जहां से देश के भविष्य के इंजीनियर, डॉक्टर और पायलट तैयार होते हैं। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं को स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच की दिशा में प्रेरित भी किया। विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने बताया कि वे भी शिक्षक रह चुके हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में खेलों को हमेशा महत्व दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में खेलों की हुई शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बस्तर खेल क्षेत्र में एक प्रमुख नाम बना चुका है।

READ ALSO

IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी

आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज आज: आरसीबी बनाम एसआरएच मुकाबला शाम 7:30 बजे, जानें कहां देखें लाइव

विशिष्ट अतिथि खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए सबसे पहले स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन असफलता से घबराए बिना आत्मविश्वास के साथ पुनः प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है।

प्रतियोगिता में फेंसिंग, नेटबॉल, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन टेनिस, जूडो और टेबल टेनिस (बालक/बालिका वर्ग) जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य भर के युवा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में फेंसिंग बालक दुर्ग संभाग, फेंसिंग बालिका में रायपुर संभाग प्रथम पायदान पर रहे। इसी प्रकार नेटबॉल बालक/बालिका में दुर्ग, ट्रेक साइकलिंग बालक/बालिका में दुर्ग संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी क्रम में लॉन टेनिस बालक/ बालिका में रायपुर संभाग प्रथम स्थान पर रहा। जूडो बालक 14 वर्ष में दुर्ग संभाग, ऑल ओवर जूडो बालक/बालिका में बस्तर संभाग प्रथम पायदान पर, टेबल टेनिस बालक बिलासपुर संभाग और बालिका में दुर्ग संभाग ने प्रथम स्थान सुरक्षित किया। इस तरह समग्र प्रदर्शन के आधार पर ऑल ओवर चैम्पियन का खि़ताब दुर्ग संभाग के नाम रहा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा, राजनांदगांव, धमतरी व गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, अभिभावक, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Posts

IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी
खेल

IPL 2026 में CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे एमएस धोनी

March 28, 2026
आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज आज: आरसीबी बनाम एसआरएच मुकाबला शाम 7:30 बजे, जानें कहां देखें लाइव
खेल

आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज आज: आरसीबी बनाम एसआरएच मुकाबला शाम 7:30 बजे, जानें कहां देखें लाइव

March 27, 2026
आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, चेन्नई-मुंबई के बीच दो हाई-वोल्टेज मुकाबले तय
खेल

आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, चेन्नई-मुंबई के बीच दो हाई-वोल्टेज मुकाबले तय

March 27, 2026
ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया खेलेगी इतने वनडे मैच, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल
खेल

ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया खेलेगी इतने वनडे मैच, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

March 26, 2026
टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल लाइव मैच, OTT को लेकर न हों कन्फ्यूज
खेल

टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें आईपीएल लाइव मैच, OTT को लेकर न हों कन्फ्यूज

March 25, 2026
IPL में बड़ा बदलाव: मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक, BCCI के नए सख्त नियम लागू
खेल

IPL में बड़ा बदलाव: मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर रोक, BCCI के नए सख्त नियम लागू

March 23, 2026
Next Post
कब्ज से परेशान है तो नाश्ते में सुबह इन चीजों का करे सेवन..???

कब्ज से परेशान है तो नाश्ते में सुबह इन चीजों का करे सेवन..???

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

खरीफ सीजन 2025 : प्रदेश के किसानों को 5560 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित

खरीफ सीजन 2025 : प्रदेश के किसानों को 5560 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित

July 29, 2025
राष्ट्रपति ने अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई

राष्ट्रपति ने अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई

November 20, 2025
क्लिप-स्टाइल वाले Realme के नए ईयरफोन्स भारत में इतने तारीख को होंगे लॉन्च, जानिए इसकी खासियत

क्लिप-स्टाइल वाले Realme के नए ईयरफोन्स भारत में इतने तारीख को होंगे लॉन्च, जानिए इसकी खासियत

January 24, 2026
जशपुर-पीएम किसान सम्मान निधि योजना से उमेश नंदराम की खेती को मिला आर्थिक संबल

जशपुर-पीएम किसान सम्मान निधि योजना से उमेश नंदराम की खेती को मिला आर्थिक संबल

August 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • नियमों में चूक पर RBI का एक्शन, 3 सरकारी बैंकों पर जुर्माना, फिनटेक कंपनी भी आई कार्रवाई के घेरे में
  • कांकेर में 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटने का सिलसिला जारी
  • बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने की ओर, 96% इलाका मुक्त, 30 मार्च को लोकसभा में अहम चर्चा
  • 1 अप्रैल से कचरा प्रबंधन के नए नियम लागू, घर-दुकान में अलग नहीं किया कचरा तो देना होगा जुर्माना
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR