• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

अवैध शराब और ऑनलाइन सट्टे पर कार्रवाई, पुसौर में सट्टा लिखने वाला गिरफ्तार, कोतरारोड़ से महुआ शराब जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
February 7, 2026
in रायगढ़
अवैध शराब और ऑनलाइन सट्टे पर कार्रवाई, पुसौर में सट्टा लिखने वाला गिरफ्तार, कोतरारोड़ से महुआ शराब जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 7 फरवरी2026।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में ऑनलाइन सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुसौर और कोतरारोड़ थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सट्टा लिखने वाले और अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

READ ALSO

“सड़क पर गूंज रहा था खौफनाक शोर… पुलिस ने पकड़े 11 वाहन, 50 साइलेंसर बुलडोजर से कुचल डाले”

रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरे बागेश्वर बाबा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत

पुसौर पुलिस को सूचना मिली थी कि कृषि उपज मंडी पुसौर के पास निरंजन साव नामक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने रायगढ़ के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के कहने पर सट्टा लिखना स्वीकार किया और बताया कि उसे इसके बदले पांच प्रतिशत कमीशन मिलता था। आरोपी के मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप के जरिए पप्पू बरेठ को ₹28,520 का सट्टा हिसाब भेजने की जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹700 नगद और एक वीवो मोबाइल जब्त किया। इस मामले में निरंजन साव और पप्पू बरेठ के खिलाफ थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 6(क), 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी निरंजन साव, पिता बरतराम साव, उम्र 58 वर्ष, निवासी औरदा को रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय और आरक्षक धनुजय चंद बेहरा शामिल रहे।

वहीं कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में ग्राम नवरंगपुर में भीम सिदार के घर शराब को लेकर छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपी घर के आंगन में मिला, जबकि शराब खरीदने आए लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी भीम सिदार, पिता रामेश्वर सिदार, उम्र 28 वर्ष, निवासी नवरंगपुर के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब ₹1,000 बताई गई है, जब्त की। आरोपी के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2) और 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल तथा आरक्षक संदीप कौशिक, चुडामणी गुप्ता, टिकेश्वर यादव और राजेश खांडे की अहम भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि रायगढ़ जिले में सट्टा, अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी बेझिझक पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Related Posts

“सड़क पर गूंज रहा था खौफनाक शोर… पुलिस ने पकड़े 11 वाहन, 50 साइलेंसर बुलडोजर से कुचल डाले”
रायगढ़

“सड़क पर गूंज रहा था खौफनाक शोर… पुलिस ने पकड़े 11 वाहन, 50 साइलेंसर बुलडोजर से कुचल डाले”

March 29, 2026
रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरे बागेश्वर बाबा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत
रायगढ़

रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरे बागेश्वर बाबा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत

March 28, 2026
NH-49 पर मौत की रफ्तार का तांडव: फ्रॉनक्स और बोलेरो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, उछलकर खेत में पलटे वाहन
रायगढ़

NH-49 पर मौत की रफ्तार का तांडव: फ्रॉनक्स और बोलेरो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, उछलकर खेत में पलटे वाहन

March 28, 2026
महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार*

March 27, 2026
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला; किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला; किराया मांगने पर भड़का आरोपी, प्लांटकर्मी पर डंडे से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

March 26, 2026
कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट
रायगढ़

कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम बायंग में अवैध शराब की सूचना पर रेड, 100 से अधिक डिब्बों में मिला महुआ लाहन मौके पर पुलिस ने किया नष्ट

March 26, 2026
Next Post
तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

आज है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा विधि, और शुभ मुहूर्त

आज है गोवर्धन पूजा, जानें पूजा विधि, और शुभ मुहूर्त

October 22, 2025
मूल्यांकन कार्य की प्रगति की समीक्षा मण्डल सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने ली वर्चुअल बैठक

मूल्यांकन कार्य की प्रगति की समीक्षा मण्डल सचिव श्रीमती पुष्पा साहू ने ली वर्चुअल बैठक

July 31, 2025
छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

September 25, 2025
GST में खत्‍म होंगे 12% और 28% वाले स्‍लैब, सस्ता होंगी खाने पीने का सामान…

GST में खत्‍म होंगे 12% और 28% वाले स्‍लैब, सस्ता होंगी खाने पीने का सामान…

August 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • “सड़क पर गूंज रहा था खौफनाक शोर… पुलिस ने पकड़े 11 वाहन, 50 साइलेंसर बुलडोजर से कुचल डाले”
  • अयोध्या, वाराणसी और पटना समेत 30 शहरों से जुड़ेगा नवी मुंबई एयरपोर्ट, IndiGo ने जारी किया नया फ्लाइट शेड्यूल
  • 1 अप्रैल से बदलेंगे डिजिटल पेमेंट के नियम, अब सिर्फ OTP नहीं, डबल सिक्योरिटी के बाद ही होगा पेमेंट
  • सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी और इलाके में हाई अलर्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR