• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, March 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

Galaxy S25 Ultra के बाद Galaxy S25 FE में कम कीमत पर लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, AI फीचर्स भी शामिल!

Amish Kumari by Amish Kumari
October 23, 2025
in अन्य
Galaxy S25 Ultra के बाद Galaxy S25 FE में कम कीमत पर लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, AI फीचर्स भी शामिल!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Samsung Galaxy S25 FE हाल ही में लॉन्च हुआ है और इस स्मार्टफोन के साथ गैलेक्सी S25 सीरीज काफी बड़ी हो चुकी है। गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25+, गैलेक्सी S25 Edge और गैलेक्सी S25 Ultra के बाद गैलेक्सी S25 FE लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। FE मतलब “फैन एडिशन” है जो कि गैलेक्सी S25 के नीचे पॉजिशन किया गया है, लेकिन कुछ स्पेसिफिकेशन्स जैसे स्क्रीन साइज, बैटरी साइज, चार्जिंग स्पीड और कैमरा सेंसर्स गैलेक्सी S25+ वाले ही देखने को मिल रहे हैं। यदि हम खासियत की बात करें तो इसमें सभी फ्लैगशिप लाइनअप की तरह आपको गैलेक्सी AI फीचर्स भी मिल रहे हैं।

डिजाइन

READ ALSO

पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

नई गैलेक्सी S25 FE दिखने में काफी पतला नजर आता है। पकड़ते ही यह स्मार्टफोन आपको काफी हल्का लगेगा। 7.4mm इसकी चौड़ाई है और वजन 190 ग्राम है। पुराने S24 FE के मुकाबले यह 0.6mm पतला और 22 ग्राम हल्का हुआ है। बेजेल्स भी पतले हुए हैं, लेकिन निचले हिस्से में थोड़ी चिन जरूर नजर आती है, जिसकी वजह से यह प्रीमियम S सीरीज स्मार्टफोन्स से थोड़ा अलग नजर आता है। रियर पैनल पर मैट ब्लैक फिनिश दी गई है और जो स्मार्टफोन हमने इस्तेमाल किया है उसमें नैवी ब्लू कलर देखने को मिल रहा है। बिना कवर के इस्तेमाल करने पर आपको ना ही फिंगर प्रिंट्स दिखेंगे और ना ही यह जल्दी से गंदा होता हुआ नजर आता है। नए एल्यूमीनिय फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है जिसकी वजह से यह काफी स्ट्रोंग नजर आ रहा है और फोन हाथ में पकड़ने में ग्रिप भी अच्छी-खासी ऑफर कर रहा है। बटन्स और पोर्ट लेआउट स्टैंडर्ड हैं. दो स्पीकर्स मिलते हैं एक नीचे की तरफ और दूसरा ईयरपीस में, साथ ही दो नोएज-कैंसेलेशन माइक्स इसमें फिट किए गए हैं. पानी और मिट्टी से बचने के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है

शानदार डिस्प्ले

गैलेक्सी S25 FE में फीचर्स के तौर पर 6.7-इंच की डायनामिक AMOLED 2X कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें FHD+ रेश्योल्यूशन मिलता है जिसके चलते फोन इस्तेमाल करते हुए आपको कंटेंट काफी स्मूथ और शार्प दिखता है. लो-लाइट में तो डिस्प्ले से काफी बढ़िया परफॉर्मेंस देखने को मिली, लेकिन तेज धूप के दौरान ब्राइटनेस से मैं ज्यादा खुश नहीं हुआ. हालांकि, विजुअल क्वालिटी आपको निराश नहीं करेगी और डिस्प्ले में कलर्स काफी बढ़िया और हाई-कॉन्ट्रास्ट के साथ देखने को मिलते हैं. खासकर, अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स या यूट्यूब पर वीडियो देख रहे हैं. सच बताऊं तो वीडियो देखते हुए आपको स्पीकर्स की क्वालिटी काफी जबरदस्त लगेगी.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE में आपको फ्लैगशिप चिप Exynos 2400 मिलती है जो कि आपको गैलेक्सी S24 और S24+ में भी मिल रही थी. अब भले ही ये दोनों पिछले साल के मॉडल हैं, लेकिन वाकई S25 FE में भी यह चिप रोजाना इस्तेमाल के दौरान काफी बढ़िया परफॉर्मेंस देती हुई नजर आई है. मुझे इसमें किसी तरह की लैग देखने को नहीं मिला.

 

 

लेकिन अगर आप हैवी गेम खेल रहे हैं तो भले ही यह आपको थोड़ा निराश करे. इस स्मार्टफोन में 8GB रैम मिलती है, जो कि जनरल यूज के लिए पर्याप्त है, लेकिन जिस कीमत के साथ S25 FE आता है, उस कीमत में काफी सारे दूसरे स्मार्टफोन्स में ज्यादा रैम मिल रही है. तो, यहां नंबर्स की तुलना पता करके आप थोड़ा निराश होते हैं. इसके अलावा, अगर आप ज्यादा देर तक वीडियो शूट करते हैं, हैवी मल्टीटास्किंग या गेम खेलते हैं तो फोन थोड़ा गर्म होता हुआ नजर आता है

 

सॉफ्टवेयर की बात करें तो:-

यदि सॉफ्टवेयर की बात करें तो S25 FE उन पहले स्मार्टफोन्स में से एक है जिनमें एंड्रॉयड 16 और OneUI 8 देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं, इसमें आपको गैलेक्सी AI के वो सभी फीचर्स मिलते हैं जो कि आपको मेन S सीरीज में मिल रहे हैं जिनमें लाइव ट्रांसलेशन, सर्किल टू सर्च, चैट असिस्ट और ट्रांसक्रिप्ट टूल्स शामिल हैं. स्मार्टफोन में करीब 48 प्री-इंस्टॉल्ड एप्स मिलती है जिसमें 7 साल OS अपडेट्स के साथ 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलते है

कैमरा क्वालिटी

यदि हम गैलेक्सी S25 FE के कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य वाइड सेंसर दिया गया है, जिसका साथ 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस निभा रहे हैं. कैमरे की इमेज प्रोसेसिंज पाइपलाइन में काफी सुधार किए गए हैं, ताकि आपको S24 FE के मुकाबले ज्यादा बेहतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी देखने को मिल सके. मेन कैमरे से फोटोज काफी डिटेल्ड और बैलेंस्ड क्लिक होती हैं. खासकर, दिन के समय तेज धूप के दौरान कफी हाई क्वालिटी फोटोज आपको मिलती हैं. 3x टेलीफोटो के रिजल्ट भी काफी बेहतर देखने को मिले हैं. वहीं, पोर्ट्रेट फोटोज में भी अच्छी-खासी डेप्थ देखने को मिलती है. लो-लाइट फोटोग्राफी पहले के मुकाबले बेहतर हुई है अगर आप नाइट मोड ऑन करके फोटोज क्लिक करते हैं तो यहां आप बिल्कुल भी निराश नहीं होते. 12-ंमेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है और इससे क्लिक की गईं फोटोज की क्वालिटी से भी आप खुश रहेंगे

बैटरी परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलती है जो कि दिनभर के इस्तेमाल में भी आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं देती। हैवी इस्तेमाल के दौरान भी आपको पूरे दिनभर में सिर्फ एक बार अतिरिक्त चार्ज करने की जरूरत पड़ती है. 45W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है जिसके चलते 30 मिनट में आप 65% तक चार्ज कर सकते हैं. वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है, लेकिन वह सिर्फ 15W का ही है

कीमत और फैसला

सैमसंग गैलेक्सी S25 FE के 8GB/512GB वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है. इस कीमत के हिसाब से यह स्मार्टफोन स्मार्टफोन वैल्यू फॉर मनी तो कारगर साबित हो रहा है लेकिन इसमें अगर स्नैपड्रैगन 8 एलीट और थोड़ा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होता तो और ज्यादा बेहतर होता. हालांकि, यह AI वाले फ्लैगशिप मॉडल के फीचर्स और हाथ में पकड़ने में काफी सॉलिड फील देता है.

Related Posts

पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद
अन्य

पनीर या टोफू, जानें कौन है सेहत और प्रोटीन के लिए ज्यादा फायदेमंद

March 28, 2026
सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत
अन्य

सेहत के लिए फायदेमंद आंवला, रोज खाएं 1-2 ताजे आंवले और बनाएं शरीर मजबूत

March 27, 2026
“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”
अन्य

“केसर दूध पीने के जबरदस्त फायदे, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका”

March 26, 2026
नींबू और पुदीना साथ खाने के फायदे, शरीर को मिलती है ठंडक और पाचन में सुधार, जानें सही सेवन तरीका
अन्य

नींबू और पुदीना साथ खाने के फायदे, शरीर को मिलती है ठंडक और पाचन में सुधार, जानें सही सेवन तरीका

March 25, 2026
OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
अन्य

OnePlus 15T लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ दमदार एंट्री ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 24, 2026
WhatsApp से हो रही है ठगी, एक पल में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
अन्य

WhatsApp में बड़ा बदलाव! वॉइस नोट्स के लिए आ सकता है नया ‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन

March 24, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पंजाब सरकार के मंत्रियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पंजाब सरकार के मंत्रियों ने की सौजन्य मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

खत्म हुआ इंतजार, ‘धुरंधर 2’ का टीजर इस दिन हो सकता है रिलीज इस दिन।

Netflix नहीं, इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Dhurandhar 2, इतने करोड़ में हुई डिजिटल राइट्स की डील

February 5, 2026
शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 22,800 के पार, इन शेयरों में तेजी

March 24, 2026
धनतेरस से पहले बाजार में दिखी हरियाली, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी…

धनतेरस से पहले बाजार में दिखी हरियाली, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी…

October 16, 2025
‘मेड इन इंडिया चिप्स, स्वर्णिम भारत की नई पहचान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बलरामपुर जिले में लुत्ती (सतबहिनी) डैम हादसा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

September 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण: मुख्यमंत्री साय ने निकिता को दी बधाई
  • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण
  • बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद
  • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR