इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत IAF अग्निवीरवायु 01/2027 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को IAF अग्निवीर वायु भर्ती 2027 रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 500 रुपये के साथ 18% GST देना होगा।
सेलेकशन प्रोसेस
IAF अग्निवीर वायु भर्ती 2027 सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, PMT/PET, अडैप्टेबिलिटी टेस्ट 1 और 2, और मेडिकल जांच शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
आधिकारिक वेबसाट पर मौजूद एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार, साइंस सब्जेक्ट कैटेगरी में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को फिजिक्स, मैथमेटिक्स और इंग्लिश के साथ क्लास 12 पास होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50% कुल मार्क्स और इंग्लिश में 50% मार्क्स हों या दूसरे स्ट्रीम में भी यही मार्क्स क्राइटेरिया हो। इंजीनियरिंग में सभी डिप्लोमा होल्डर और संबंधित वोकेशनल क्वालिफिकेशन वाले स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। साथ ही नवीनतम अपेडट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
















