• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, April 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन : मुख्यमंत्री साय

Amish Kumari by Amish Kumari
February 13, 2026
in छत्तीसगढ़
वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन : मुख्यमंत्री साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 13 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड की 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा नवीन एजेंडों पर चर्चा उपरांत प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के निर्णय हेतु प्रेषित करने पर सहमति बनी।

READ ALSO

भिलाई में JEE परीक्षा में नकल का अनोखा मामला, चप्पल में मोबाइल छिपाकर पकड़ा गया परीक्षार्थी

छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’, हितग्राहियों को एकमुश्त तीन महीने का राशन मिलेगा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण–संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा उनकी सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, वनों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने न्यूनतम हस्तक्षेप के सिद्धांत को अपनाते हुए अत्यावश्यक कार्यों को ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास में बिना किसी छेड़छाड़ के पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप सभी गतिविधियों के संचालन की बात कही।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति (Standing Committee of State Board for Wildlife) के गठन को मंजूरी दी गई। स्थायी समिति का गठन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें 11 अन्य सदस्य शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि वन्य प्राणियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होने वाले कार्यों के प्रस्तावों पर राज्य वन्यजीव बोर्ड का अभिमत अनिवार्य होता है। बोर्ड की बैठकों के बीच अधिक अंतराल के कारण प्रस्तावों की स्वीकृति में विलंब की स्थिति बनती है। स्थायी समिति के गठन से वैधानिक मंजूरियों के त्वरित निपटान तथा वन्यजीव प्रबंधन से संबंधित मुद्दों के शीघ्र निराकरण में सहायता मिलेगी।

बैठक में उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व अंतर्गत बरबांधा जलाशय में बांध एवं नहरों के जीर्णोद्धार एवं नवीन कार्य, पीएम जनमन योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के कवर्धा वनमंडल में पंडरीपानी मेन रोड से सौरु तक मार्ग मजबूतीकरण, गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने से संबंधित 6 प्रस्ताव, सेमरसोत अभ्यारण्य में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने, उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में सीआरपीएफ कैंप की स्थापना तथा उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के प्रस्तावों का अनुमोदन कर उन्हें राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति हेतु प्रेषित करने पर सहमति दी गई।

कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री धर्मजीत सिंह, मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) श्री अरुण कुमार पाण्डेय सहित बोर्ड के अन्य सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

डीएलएड, बीएड, बीए–बीएड और बीएससी–बीएड की रिक्त सीटों पर अंतिम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, देखिए ऑनलाइन पंजीयन की लास्ट तारीख!
छत्तीसगढ़

भिलाई में JEE परीक्षा में नकल का अनोखा मामला, चप्पल में मोबाइल छिपाकर पकड़ा गया परीक्षार्थी

April 4, 2026
छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’, हितग्राहियों को एकमुश्त तीन महीने का राशन मिलेगा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’, हितग्राहियों को एकमुश्त तीन महीने का राशन मिलेगा

April 4, 2026
कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर बड़ी साजिश नाकाम, मुरूसुलनापा जंगल में 2 प्रेशर कुकर IED निष्क्रिय
छत्तीसगढ़

कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर बड़ी साजिश नाकाम, मुरूसुलनापा जंगल में 2 प्रेशर कुकर IED निष्क्रिय

April 4, 2026
1 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण: ठगी से बचने के लिए प्रशासन की एडवाइजरी जारी, पढ़े पूरी खबर ।
छत्तीसगढ़

1 मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण: ठगी से बचने के लिए प्रशासन की एडवाइजरी जारी, पढ़े पूरी खबर ।

April 4, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

April 3, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून कि रफ्तार जल्द होगी धीमी.. पढ़ें क्या कहती है IMD कि लेटेस्ट रिपोर्ट!…*
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम, कल ओले-आंधी का खतरा, 5 दिन का अलर्ट जारी

April 3, 2026
Next Post
साल का आखिरी दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और धन वृद्धि के योग, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी; रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, मान-सम्मान और मजबूती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 500 अंक चढ़कर 85,000 पर कारोबार कर रहा, निफ़्टी में भी उछाल

भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स में 500 अंक चढ़कर 85,000 पर कारोबार कर रहा, निफ़्टी में भी उछाल

December 19, 2025
मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे

मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे

February 4, 2026
पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में आज कीमतें घटी हैं या बढ़ी हैं? यहां चेक करें लिस्ट.

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में आज कीमतें घटी हैं या बढ़ी हैं? यहां चेक करें लिस्ट.

October 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण
  • रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद
  • भिलाई में JEE परीक्षा में नकल का अनोखा मामला, चप्पल में मोबाइल छिपाकर पकड़ा गया परीक्षार्थी
  • छत्तीसगढ़ में 7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’, हितग्राहियों को एकमुश्त तीन महीने का राशन मिलेगा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR