• Privacy Policy
  • About Us
Monday, April 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

अमरनाथ की यात्रा इस तारीख से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें ये जरूरी डिटेल्स

Amish Kumari by Amish Kumari
April 11, 2026
in अन्य
अमरनाथ की यात्रा इस तारीख से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें ये जरूरी डिटेल्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अमरनाथ यात्रा के लिए इस साल एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए देशभर में 554 निर्धारित बैंक शाखाओं में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा के लिए पंजीकरण और परमिट जारी करने की प्रक्रिया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। हालांकि, प्रत्येक बैंक शाखा में हर मार्ग के लिए प्रतिदिन एक तय कोटा निर्धारित किया गया है। जिसे पूरा होने के बाद उस दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा। केवल 13 से 70 वर्ष की आयु के श्रद्धालु ही इस पवित्र यात्रा के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है।

 

READ ALSO

रोज तुलसी का पानी पीने से क्या होता है? फौलाद सा मजबूत बन जाएगा शरीर, जानिए फायदे

19 या 20 अप्रैल जानिए कब है अक्षय तृतीया? यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

कब से कब तक चलेगी यात्रा

इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। कुल 38 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पवित्र गुफा में भगवान शिव के हिमलिंग के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार भी यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार, यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है।

 

 

ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन आवेदन Shri Amarnathji Yatra app और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा। इसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए OTP सत्यापन अनिवार्य होगा। साथ ही, 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी किया गया अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से देशभर की अधिकृत बैंक शाखाओं में शुरू होगा। प्रति व्यक्ति 150 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा के प्रमुख मार्ग

अमरनाथ यात्रा दो मुख्य मार्गों से पूरी की जाती है।

पहलगाम मार्ग: लगभग 46 किलोमीटर लंबा पारंपरिक रास्ता, जो अपेक्षाकृत आसान और धीरे-धीरे चढ़ाई वाला है।

बालटाल मार्ग: लगभग 14 किलोमीटर लंबा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता, जो कम समय में यात्रा पूरी करने वालों के लिए उपयुक्त है।

 

 

 

सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान

यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा विभिन्न पड़ावों पर टेंट, आवास, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम और मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOPs) लागू रहेंगी। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को सलाह दी है कि वे कठिन मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी के साथ यात्रा करें। ऊंचाई और ठंड को देखते हुए उचित कपड़े, दवाइयां और शारीरिक फिटनेस बेहद जरूरी है।

राहुल महाजन नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह पंजाब, हरियाणा और हिमाचल जैसे राज्यों की खबरें कवर करते हैं। पत्रकारिता में उनका अनुभव 12 साल से अधिक का है। राहुल महाजन ने सितंबर 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। इससे पहले उन्होंने न्यूज़18 हिंदी में छह साल तक बतौर वरिष्ठ संवाददाता काम किया। 2014 में जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। वहां उन्होंने बतौर कॉपी एडिटर काम किया। दो साल तक टीवी में काम करने के बाद राहुल ने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। 2016 से अब तक यह सफर लगातार जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वह @rahuljuly14 के नाम से सक्रिय हैं। विशेषज्ञता: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की राजनीतिक हलचल हो या फिर कोई बड़ा घटनाक्रम, उसके तमाम पहलुओं को राहुल महाजन रिपोर्ट करते हैं। उन्होंने हरियाणा और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों को कवर किया है। इसके साथ ही हाल ही में हुए महाराष्ट्र निकाय चुनावों को भी उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर कवर किया। पत्रकारिता अनुभव: हिंदुस्तान टाइम्स, यू कनेक्ट, आज समाज, ईटीवी, प्रदेश 18, न्यूज़18 हिंदी और वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को मिलाकर राहुल महाजन को 12 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिमाचल की राजधानी शिमला से की थी। इसके बाद वे चंडीगढ़ में कार्यरत रहे हैं। शिक्षा: राहुल महाजन ने हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के एक सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से जर्नलिज्म की पढ़ाई की। यहां से मास्टर डिग्री लेने के बाद उन्होंने पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा।

 

Related Posts

रोज तुलसी का पानी पीने से क्या होता है? फौलाद सा मजबूत बन जाएगा शरीर, जानिए फायदे
अन्य

रोज तुलसी का पानी पीने से क्या होता है? फौलाद सा मजबूत बन जाएगा शरीर, जानिए फायदे

April 13, 2026
19 या 20 अप्रैल जानिए कब है अक्षय तृतीया? यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
अन्य

19 या 20 अप्रैल जानिए कब है अक्षय तृतीया? यहां जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

April 13, 2026
अनार का जूस पीने से क्या होता है, जानिए कब पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?
अन्य

अनार का जूस पीने से क्या होता है, जानिए कब पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

April 12, 2026
Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक हुआ लॉन्च, कीमत ₹2.79 लाख से शुरू
अन्य

Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक हुआ लॉन्च, कीमत ₹2.79 लाख से शुरू

April 11, 2026
84 दिन तक टेंशन फ्री! सिर्फ इतने रुपए में पाएं अनलिमिटेड कॉल-डेटा, Jio का धमाकेदार रिचार्ज प्लान
अन्य

Jio ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, 28 दिन तक सिम एक्टिव रखने का हो गया जुगाड़

April 11, 2026
SIP में निवेश ऑल टाइम हाई पर! मार्च में म्यूचुअल फंड में निवेश 56% उछला, ₹40450 करोड़ का रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट
अन्य

SIP में निवेश ऑल टाइम हाई पर! मार्च में म्यूचुअल फंड में निवेश 56% उछला, ₹40450 करोड़ का रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट

April 11, 2026
Next Post
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन, युवाओं और नागरिकों के लिए बनेगा बहुउद्देशीय सुविधाओं से युक्त आकर्षक केंद्र

कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन, युवाओं और नागरिकों के लिए बनेगा बहुउद्देशीय सुविधाओं से युक्त आकर्षक केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री की विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक

मुख्यमंत्री की विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक

October 1, 2025
जिंदल स्टील, रायगढ़ को इस्पात मंत्रालय की राष्ट्रीय अध्ययन पहल के लिए किया गया चयनित

जिंदल स्टील, रायगढ़ को इस्पात मंत्रालय की राष्ट्रीय अध्ययन पहल के लिए किया गया चयनित

November 4, 2025
निवेश के लिए पैसे रखें तैयार… PhonePe ला रहा है 12 हजार करोड़ का IPO, बाजार में मचेगी धूम..

निवेश के लिए पैसे रखें तैयार… PhonePe ला रहा है 12 हजार करोड़ का IPO, बाजार में मचेगी धूम..

September 24, 2025
छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण

February 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 112 किलो गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को किया
  • छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल से हीटवेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
  • आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला
  • छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में ACM रूपी हुई ढेर, 4 लाख रुपए का था इनाम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR