सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी 5000GB डेटा और 200Mbps की तेज स्पीड वाला प्लान किफायती कीमत में दे रही है। इस ऑफर की जानकारी BSNL ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल के जरिए दी है।

कंपनी का यह खास ऑफर 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा। इसके तहत 999 रुपये वाला ‘सुपर स्टार प्रीमियम WiFi’ प्लान सस्ती दर पर लिया जा सकता है। इस प्लान में हर महीने 200Mbps की स्पीड से इंटरनेट और 5000GB तक डेटा मिलता है।

OTT ऐप्स का भी मिलेगा एक्सेस
इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ यूजर्स को कई OTT ऐप्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है। यानी ग्राहक अपने पसंदीदा शो और फिल्में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकते हैं। यह सुपरस्टार ब्रॉडबैंड प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध है।

एडवांस पेमेंट पर मिलेगा 20% डिस्काउंट
BSNL इंडिया की पोस्ट के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक 999 रुपये वाले इस प्लान को 12 महीने के एडवांस पेमेंट के साथ लेता है, तो उसे 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यानी हर महीने करीब 200 रुपये की बचत होगी।

इस तरह यह प्लान प्रभावी रूप से 799 रुपये प्रति माह में पड़ेगा। पूरे साल में यूजर्स लगभग 2400 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

इच्छुक ग्राहक BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या कंपनी के वॉट्सऐप नंबर 1800 4444 के जरिए इस प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं।
















