अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है। स्टेट डिपार्टमेंट ने 75 देशों के लिए सभी वीजा प्रोसेसिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया है, ताकि उन आवेदकों की समीक्षा की जा सके जिनके पब्लिक चार्ज बनने की संभावना है।
काउंसलर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे मौजूदा कानून के तहत ऐसे आवेदकों को वीजा देने से बचें, जबकि डिपार्टमेंट अब स्क्रीनिंग और जांच प्रक्रियाओं का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है।
पब्लिक चार्ज बनने की संभावना वाले आवेदकों पर कार्रवाई
इसके लिए स्वास्थ्य, उम्र, अंग्रेजी में दक्षता, फाइनेंस और यहां तक कि लंबे समय तक मेडिकल केयर की संभावित जरूरत जैसे कई फैक्टर्स पर विचार करने की बात कही गई थी।
ज्यादा उम्र या वजन वाले आवेदकों को वीजा देने से मना किया जा सकता है, साथ ही उन लोगों को भी जिन्होंने पहले कभी सरकारी कैश सहायता ली हो या किसी संस्था में रहे हों।
स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने एक बयान में कहा, ‘स्टेट डिपार्टमेंट अपनी पुरानी अथॉरिटी का इस्तेमाल करके ऐसे संभावित इमिग्रेंट्स को अयोग्य ठहराएगा जो अमेरिका पर पब्लिक चार्ज बन जाएंगे और अमेरिकी लोगों की दरियादिली का फायदा उठाएंगे।’
















