14 और 15 जनवरी को देश के कई हिस्सों में पोंगल और मकर संक्रांति के कारण बैंकों में अवकाश रहा। अब आज शुक्रवार है और तारीख 16 जनवरी है। ऐसे में कई लोगों को बैंक से जुड़े काम निपटाने हैं, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि आज बैंक खुले हैं या बंद। अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं कि आज बैंक खुला है या नहीं (Bank Open Or Closed), तो आइए जानते हैं
उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक थे। और इसी दिन महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव था, इसलिए वहां भी गुरुवार 15 जनवरी को बैंक बंद थे।
क्या आज बैंक बंद हैं?
RBI की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज यानी शुक्रवार 16 जनवरी 2026 को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद हैं। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में बैंक खुले हैं। RBI की हॉलिडे में सभी राज्यों की रीजनल ऑफिस के हिसाब से छुट्टियां दी गई हैं। आरबीआई के कैलेंडर में 16 जनवरी को चेन्नई और विजयवाड़ा में बैंक बंद हैं।
वैसे आमतौर पर अगर कोई त्यौहार नहीं है तो सप्ताह में 5 दिन सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बैंक खुले रहते हैं। दूसरे और चौथे रविवार को बैंक बंद रहते हैं। आज शुक्रवार का दिन होने के चलते बैंक देश के अन्य हिस्सों में खुले हैं।
|
क्रमांक |
शहर |
जनवरी की तारीखें (जहाँ छुट्टी है) |
छुट्टी का कारण (Reason) |
|---|---|---|---|
|
1 |
अगरतला |
23, 26 |
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, गणतंत्र दिवस |
|
2 |
अहमदाबाद |
14, 26 |
मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस |
|
3 |
आइजोल |
1, 2, 26 |
नया साल (1 और 2), गणतंत्र दिवस |
|
4 |
बेलापुर |
14, 26 |
मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस |
|
5 |
बेंगलुरु |
14, 26 |
मकर संक्रांति/पोंगल, गणतंत्र दिवस |
|
6 |
भोपाल |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
7 |
भुवनेश्वर |
14, 26 |
मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस |
|
8 |
चंडीगढ़ |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
9 |
चेन्नई |
1, 14, 15, 16, 17, 26 |
नया साल, पोंगल/माघ बिहू, उझावर थिरुनाल, गणतंत्र दिवस |
|
10 |
देहरादून |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
11 |
गंगटोक |
1, 14, 26 |
नया साल, माघ संक्रांति, गणतंत्र दिवस |
|
12 |
गुवाहाटी |
14, 26 |
माघ बिहू, गणतंत्र दिवस |
|
13 |
हैदराबाद |
15, 26 |
मकर संक्रांति/कनुमा, गणतंत्र दिवस |
|
14 |
इंफाल |
1, 26 |
नया साल, गणतंत्र दिवस |
|
15 |
ईटानगर |
1, 14, 26 |
नया साल, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस |
|
16 |
जयपुर |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
17 |
जम्मू |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
18 |
कानपुर |
12, 14, 26 |
स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस |
|
19 |
कोच्चि |
1, 26 |
नया साल, गणतंत्र दिवस |
|
20 |
कोहिमा |
1, 26 |
नया साल, गणतंत्र दिवस |
|
21 |
कोलकाता |
1, 12, 23, 26 |
नया साल, स्वामी विवेकानंद जयंती, नेताजी जयंती, गणतंत्र दिवस |
|
22 |
लखनऊ |
12, 14, 26 |
स्वामी विवेकानंद जयंती, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस |
|
23 |
मुंबई |
14, 26 |
मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस |
|
24 |
नागपुर |
14, 26 |
मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस |
|
25 |
नई दिल्ली |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
26 |
पणजी |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
27 |
पटना |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
28 |
रायपुर |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
29 |
रांची |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
30 |
शिलांग |
1, 26 |
नया साल, गणतंत्र दिवस |
|
31 |
शिमला |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
32 |
श्रीनगर |
26 |
गणतंत्र दिवस |
|
33 |
तिरुवनंतपुरम |
1, 26 |
नया साल, गणतंत्र दिवस |
|
34 |
विजयवाड़ा |
14, 15, 26 |
मकर संक्रांति, कनुमा पाण्डुगा, गणतंत्र दिवस |
अगर आप दिल्ली NCR में रहते हैं और बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप जा सकते हैं क्योंकि आज यानी 16 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में बैंक खुले हैं। और जहां बैंक बंद वहां, ग्राहक बैंक की ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
















