Delhi Blast Conspiracy Exposed:
NIA ने पकड़ा मास्टरमाइंड डॉ. बिलाल, 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद टेरर नेटवर्क का बड़ा राज़ खुला! देशभर में छापेमारी जारी
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, कश्मीर से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड डॉक्टर बिलाल अब तक 8 आरोपित सलाखों के पीछे
:दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है. जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में की गई विशेष छापेमारी के दौरान मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे डॉ. बिलाल को गिरफ्तार किया है. माना जा रहा है कि बिलाल न सिर्फ इस साजिश का हिस्सा था, बल्कि धमाके की प्लानिंग, फंडिंग और कनेक्शन को एक्टिव रखने में भी अहम भूमिका निभा रहा था.सूत्रों के मुताबिक, डॉ. बिलाल लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था, लेकिन वह लगातार छिपकर चल रहा था. एनआईए की निगरानी और डिजिटल ट्रैकिंग के बाद उसकी लोकेशन कश्मीर में ट्रेस की गई, जिसके बाद टीम ने उसे हिरासत में ले लिया.इस गिरफ्तारी के बाद कुल 8 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है, और जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरी साजिश के पीछे किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल का हाथ है या नहीं.जांच में यह भी सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल किए गए मटेरियल और तकनीक किसी साधारण अपराधी नेटवर्क से नहीं बल्कि प्रशिक्षित लोगों से जुड़ी है. ऐसे में ये आशंका और गहरी हो गई है कि इस प्लानिंग में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क या सीमा पार से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं.NIA ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कई ठिकानों पर छापेमारी की है और जांच आगे और तेज गति से बढ़ रही है.अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाके का मकसद सिर्फ आतंकी संदेश देना था या किसी बड़ी घटना की शुरुआत.अभी भी कई पहलू बाकी हैं और जांच जारी है.जैसे-जैसे मामले में सुराग मिल रहे हैं, कई और गिरफ्तारी और खुलासे संभव हैं.
खबर लगातार अपडेट की जा रही है.
















