• Privacy Policy
  • About Us
Friday, March 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home होम

आम आदमी को बड़ा झटका; रेलवे ने बढ़ा दिया किराया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Amish Kumari by Amish Kumari
December 21, 2025
in होम
आम आदमी को बड़ा झटका; रेलवे ने बढ़ा दिया किराया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन के किराए में बदलाव का ऐलान कर दिया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। हालांकि राहत की बात यह है कि छोटे सफर करने वाले यात्रियों पर इसका असर नहीं पड़ेगा, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा अब थोड़ी महंगी जरूर हो जाएगी।

READ ALSO

WhatsApp ला रहा नया फीचर, यूजर्स बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल

केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक

रेलवे द्वारा जारी नई व्यवस्था के मुताबिक, सबअर्बन यात्रियों और मंथली सीजन टिकट (MST) धारकों के लिए किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा, साधारण श्रेणी (Ordinary Class) में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर भी किराया जस का तस रहेगा। यानी छोटे और मध्यम दूरी के यात्रियों को राहत मिलती रहेगी।

कितना बढ़ा किराया?

नई व्यवस्था के तहत, 215 किलोमीटर से अधिक दूरी पर साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा एक्स्ट्रा देना होगा। वहीं मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों में किराया प्रति किलोमीटर 2 पैसे बढ़ाया गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर एक्स्ट्रा बोझ पड़ेगा। अगर उदाहरण से समझें तो 500 किलोमीटर की यात्रा करने वाले नॉन-एसी यात्री को अब सिर्फ 10 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे। रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी बहुत सीमित है और आम यात्रियों की जेब पर इसका असर न्यूनतम रहेगा।

रेलवे को कितना होगा फायदा?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस किराया संशोधन से चालू वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये की ज्यादा आमदनी होने की उम्मीद है। पिछले एक दशक में रेलवे का नेटवर्क और संचालन काफी बढ़ा है। सुरक्षा और बेहतर सेवाओं के लिए रेलवे ने अपने मानव संसाधन को भी मजबूत किया है, जिससे खर्च में भारी इजाफा हुआ है।

रेलवे का मैनपावर खर्च

आंकड़ों के मुताबिक, रेलवे का मैनपावर खर्च बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि पेंशन पर सालाना 60 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। कुल मिलाकर 2024-25 में रेलवे का ऑपरेशनल खर्च करीब 2.63 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इन बढ़ते खर्चों को संतुलित करने के लिए रेलवे माल ढुलाई बढ़ाने के साथ-साथ यात्री किराए में हल्का सा संशोधन कर रहा है।

भारतीय रेल

रेलवे का दावा है कि इन प्रयासों का असर सुरक्षा और संचालन पर पड़ा है। भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल ढोने वाला रेलवे नेटवर्क बन चुका है। हाल ही में त्योहारों के दौरान 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन भी रेलवे की बेहतर वर्क फोर्स का उदाहरण है। कुल मिलाकर, यह बढ़ोतरी भले ही मामूली दिखे, लेकिन नियमित और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए इसका असर महसूस किया जाएगा। अब यात्रियों को सफर की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखना होगा

Related Posts

WhatsApp Web में अचानक आई तकनीकी दिक्कत , कई यूजर्स को लॉग-इन करने में परेशानी, स्टेटस देखने में भी आई रुकावट
होम

WhatsApp ला रहा नया फीचर, यूजर्स बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल

March 20, 2026
केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक
होम

केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक

March 20, 2026
भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ ;जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
होम

भारत में लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ ;जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 20, 2026
Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च, iPhone जैसा डिज़ाइन और पावरफुल 6500mAh बैटरी के साथ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?
होम

Oppo A6s 5G भारत में लॉन्च, iPhone जैसा डिज़ाइन और पावरफुल 6500mAh बैटरी के साथ; जानिए इसकी कीमत कितनी हैं?

March 19, 2026
X के बाद Facebook में भी गड़बड़ी, फीड नहीं हो रही लोड, यूजर्स परेशान
होम

X के बाद Facebook में भी गड़बड़ी, फीड नहीं हो रही लोड, यूजर्स परेशान

March 19, 2026
भारत समेत कई देशों में X की सेवाएं ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित; पढ़े पूरी खबर।
होम

भारत समेत कई देशों में X की सेवाएं ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित; पढ़े पूरी खबर।

March 18, 2026
Next Post
आम आदमी के लिए GOOD NEWS! अगले 5 साल तक नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें.. महंगी बिजली से भी मिलेगी राहत

आम आदमी के लिए GOOD NEWS! अगले 5 साल तक नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें.. महंगी बिजली से भी मिलेगी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी ग्राम बघमरा की महिलाओं की सशक्त पहल

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी ग्राम बघमरा की महिलाओं की सशक्त पहल

August 7, 2025
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

October 27, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, रुक-रुककर फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर, रुक-रुककर फायरिंग जारी

December 19, 2025
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मतदाता सूची जारी ,2.17 लाख नाम घटे, फिर भी महिलाओं की संख्या ज्यादा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मतदाता सूची जारी ,2.17 लाख नाम घटे, फिर भी महिलाओं की संख्या ज्यादा

February 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अगले तीन दिन 21 राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें किन राज्यों में बरसेंगे बादल ?
  • नया Android मालवेयर फोन का पूरा कंट्रोल ले सकता है, OTP और संवेदनशील डिटेल्स हो सकती हैं हैक; जानें इससे बचने तरीका
  • WhatsApp ला रहा नया फीचर, यूजर्स बिना नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट और कॉल
  • केंद्र ने अवैध जुए और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर कसा शिकंजा, 300 नई साइट्स समेत अब तक 8400 ब्लॉक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR