भोपाल से रायपुर आ रही एक यात्री विमान की लैंडिंग आखिरी वक्त पर टल गई। रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान ने रनवे को छू लिया था, लेकिन अचानक फिर से उड़ान भर ली। इस घटना से कुछ देर के लिए यात्रियों के बीच हलचल मच गई।
अंतिम समय में बदली लैंडिंग प्रक्रिया
यात्रियों के मुताबिक, विमान रनवे पर उतरने ही वाला था और टचडाउन भी हो चुका था, तभी किसी तकनीकी या परिचालन कारण से पायलट ने तुरंत ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया अपनाई और विमान को दोबारा हवा में उठा लिया। इसके बाद विमान कुछ समय तक शहर के ऊपर चक्कर लगाता रहा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।
यात्रियों में मचा हड़कंप
अचानक दोबारा उड़ान भरने से विमान में सवार यात्रियों को कुछ देर तक समझ नहीं आया कि क्या हुआ। जैसे ही विमान ने तेजी से ऊंचाई पकड़ी, केबिन में सन्नाटा और घबराहट का माहौल बन गया। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में डर अधिक देखा गया। हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली और हालात सामान्य हो गए।
















