नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रदेशभर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न विभागों में तबादलों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार,
एक साथ 11 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव से कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा (Police Transfer 2026) आने की उम्मीद जताई जा रही है।
















