इंतजार कर रहे किसानों के लिए 1 फरवरी 2026 का दिन काफी अहम है। इस दिन देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। बजट वाले दिन को देखते हुए कई किसानों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इसी दिन उनके खातों में PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का पैसा भी ट्रांसफर होगा।
आइए जानते हैं कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कब खत्म हो सकता है और आगामी किस्त को लेकर सरकार की तरफ से अब तक क्या अपडेट सामने आया है।
क्या बजट वाले दिन खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार?
1 फरवरी को रविवार का दिन है। यह तारीख भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इस दिन आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट पेश किया जाएगा। इसी बजट में PM KISAN YOJANA के लिए राशि का आवंटन किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल अगले वित्त वर्ष की किस्त को वितरित करने के लिए किया जाएगा।
हालांकि, कल यानी 1 फरवरी को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आएगी या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यानी यह कहना गलत होगा कि कल रविवार को PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म होगा। क्योंकि जब तो सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती तब तक इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता।
क्या बजट में ही आवंटित होती है PM KISAN YOJANA के लिए राशि?
भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है सभी का आवंटन बजट में पहले ही निर्धारित कर दिया जाता है। और अगर चालू वित्त वर्ष में सरकार को लगता है कि इस योजना में राशि कम पड़ सकती है तो वह उस योजना के लिए राशि के आवंटन को बढ़ा सकती है। जैसे चालू वित्त वर्ष के लिए पीएम किसान योजना के लिए सरकार ने 63500 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। अगर किस्त के वितरण में राशि कम पड़ती है तो सरकार इसमें इजाफा कर सकती है।
बजट के दिन नहीं तो कब आएगी PM Kisan की 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) बजट के बाद आने की संभावना है। अगली किस्त के लिए कृषि मंत्रालय ने तैयारी कर ली है। लेकिन अभी मंत्रालय के अधिकतर अधिकारी बजट से जुड़े कामों में। व्यस्त हैं।
















