साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है और आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2026 से जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक आधिकारिक वेबसाइट http://scr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, पेंटर और वेल्डर समेत अन्य ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर होगी।
कुल पद: 2801
पदों का विवरण
जनरल के लिए 1139
ईडब्ल्यूएस के लिए 274
ओबीसी के लिए 756
एसटी के लिए 211
एससी के लिए 201
एक्स सर्विसमैन के 112
पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 85 पद
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 11 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल) को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त) होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट 10वीं कक्षा और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।















