ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 सेशन-1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन-1 परीक्षा के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
पहले यह परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित की जानी थी, लेकिन अब एनटीए ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। नई सूचना के अनुसार, जेईई मेन 2026 सेशन-1 की परीक्षा अब 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
अब इस दिन होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 सेशन-1 की परीक्षा 21 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक आयोजित कराई जाएगी। पेपर-1 (बीई और बीटेक) के लिए परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
इसके अलावा, पेपर-2 की परीक्षा 29 जनवरी, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

यहां से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
आज सुबह यानी 8 जनवरी को एनटीए की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी की गई है। ऐसे में उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर Advance City Intimation for JEE(Main)-2026 [Session-I] is LIVE! लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
- लॉगिन डेटल भरने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
















