छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा मेल नर्स, फीमेल नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, ड्रेसर और कम्पाउंडर के पदों के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण की सूचना दे दी गई है। यह प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 फरवरी 2026 तक चलेगी।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना (रायपुर) स्थित भर्ती केंद्र पर निर्धारित तिथि को प्रातः 8:00 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
पदवार समय-सारणी (Schedule)
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पद के अनुसार तिथियां नीचे दी गई हैं
|
पद का नाम |
सत्यापन की तिथि |
|---|---|
|
मेल नर्स |
12 एवं 13 जनवरी 2026 |
|
फीमेल नर्स |
14 जनवरी से 21 जनवरी 2026 |
|
लैब टेक्नीशियन |
22 जनवरी 2026 |
|
फार्मासिस्ट |
23, 27, 28 एवं 29 जनवरी 2026 |
|
नर्सिंग असिस्टेंट एवं ड्रेसर |
30 जनवरी 2026 |
|
कम्पाउंडर |
02 फरवरी 2026 |
प्रवेश पत्र और आवश्यक निर्देश
भर्ती समिति के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.cgpolice.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
- अभ्यर्थी अपनी निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
















