• Privacy Policy
  • About Us
Monday, April 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा, कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

Amish Kumari by Amish Kumari
April 6, 2026
in रायगढ़
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा,  कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 06 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम कल 5 अप्रैल को सड़क मार्ग से जशपुर से रायगढ़ पहुंचे, जहां देर शाम उन्होंने रक्षित केंद्र स्थित ऑफिसर्स मेस में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में नवाचार और जनसहभागिता बढ़ाने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

डीजीपी गौतम ने पुलिस अधिकारियों की ली गई बैठक में बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए बीट प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी बीट व्यवस्था से सूचना संकलन बेहतर होता है और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। उन्होंने थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक शिकायतकर्ता एवं पीड़ित की शिकायत स्वयं सुनें और उस पर त्वरित एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाले विवादों को समय रहते शांतिपूर्ण ढंग से निराकृत करने पर बल दिया।

READ ALSO

खौफनाक आधी रात; दुकान के अंदर खींचकर महिला से किया दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पांचवें की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस दे रही दबिश

मां के सामने से किशोर का अपहरण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही पीड़िता की कार को भी आरोपी ने मारी टक्कर, पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर दबोचा

बैठक के दौरान डीजीपी ने कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, जनता के साथ विश्वास कायम करने तथा रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयीन मामलों में समंस एवं वारंटों की समय पर तामिली तथा विशेषज्ञों की रिपोर्ट समय पर न्यायालय में प्रस्तुत करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा।

बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी प्रकरण में पक्षपात की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक शिकायत पर तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीजीपी ने अधिकारियों को कहा कि निष्पक्ष पुलिसिंग से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है, इसलिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने आचरण और कार्यशैली में ईमानदारी व पारदर्शिता बनाए रखें तथा कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष रूप से दायित्वों का निर्वहन करें।

अपने भ्रमण के अगले चरण में आज सुबह डीजीपी गौतम ने होमगार्ड रायगढ़ में फायर यूनिट का निरीक्षण किया, जहां फायर ब्रिगेड वाहनों का प्रदर्शन कर उनकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध संसाधनों की जानकारी सेनानी होमगार्ड बिलासियुस कुजूर से ली। जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो फायर ब्रिगेड वाहन वर्तमान में रायगढ़ फायर स्टेशन में संचालित हैं, जिस पर डीजीपी गौतम ने कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी से चर्चा कर उक्त वाहनों को शीघ्र सारंगढ़ भेजने तथा वहां फायरमैन की उपलब्धता पर चर्चा किया गया।

इसके पश्चात डीजीपी गौतम ने छठवीं वाहिनी का निरीक्षण कर परिसर की साफ-सफाई एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि वे सरगुजा रेंज के दौरे के दौरान जशपुर से रायगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जिले की पुलिसिंग को सराहनीय बताया तथा होमगार्ड की फायर सर्विस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।

डीजीपी ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग का मूल मंत्र समाज के साथ विश्वास स्थापित कर क्राईम कंट्रोल करना है, जिसे छत्तीसगढ़ पुलिस प्रभावी रूप से निभा रही है। साइबर अपराध के संबंध में उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट्स पर प्रभावी कार्रवाई किया गया है और सीसीटीएनएस के उन्नयन सहित संसाधनों में वृद्धि की जा रही है। साथ ही नव नियुक्त सब-इंस्पेक्टरों के शीघ्र पदस्थापन से पुलिस बल को और मजबूती मिलेगी।

इस दौरान एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह, कलेक्टर रायगढ़ मयंक चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, सुशांतो बनर्जी, उन्नति ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक, पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

खौफनाक आधी रात; दुकान के अंदर खींचकर महिला से किया दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पांचवें की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस दे रही दबिश
रायगढ़

खौफनाक आधी रात; दुकान के अंदर खींचकर महिला से किया दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पांचवें की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस दे रही दबिश

April 6, 2026
मां के सामने से किशोर का अपहरण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही पीड़िता की कार को भी आरोपी ने मारी टक्कर, पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर दबोचा
रायगढ़

मां के सामने से किशोर का अपहरण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही पीड़िता की कार को भी आरोपी ने मारी टक्कर, पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर दबोचा

April 6, 2026
जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ
रायगढ़

जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ

April 5, 2026
जानलेवा हमले के आरोपी को 7 साल कड़ी कैद, जुर्माना भी ठोका, घरघोड़ा न्यायालय का फैसला
रायगढ़

जानलेवा हमले के आरोपी को 7 साल कड़ी कैद, जुर्माना भी ठोका, घरघोड़ा न्यायालय का फैसला

April 5, 2026
राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण
रायगढ़

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

April 4, 2026
रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद
रायगढ़

रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद

April 4, 2026
Next Post
राज्यसभा में 19 नए सांसदों ने शपथ ली, देखें राज्यवार सूची

राज्यसभा में 19 नए सांसदों ने शपथ ली, देखें राज्यवार सूची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में निकली ट्रेनी भर्ती, ऐसे करें आवेदन..

IOCL में निकाली इंजीनियर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

September 10, 2025
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..

इन 5 राशियों के लिए अचानक धन लाभ और भाग्य खुलने के योग, जानें 4 फरवरी का राशिफल

February 4, 2026
क्या 1 जनवरी से महंगा होगा घरेलू गैस सिलेंडर? सरकार करने जा रही है ये अहम बदलाव

घरेलू सिलेंडर स्थिर लेकिन होटल का खाना होगा महंगा! छत्तीसगढ़ में LPG की नई दरें लागू, पढ़ें पूरी खबर।

January 2, 2026
आज से मेट्रो का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर…

आज से मेट्रो का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर…

August 25, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • PM उज्जवला योजना के लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 की सब्सिडी, ऐसे उठाएं फायदा
  • राज्यसभा में 19 नए सांसदों ने शपथ ली, देखें राज्यवार सूची
  • छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा, कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर
  • खौफनाक आधी रात; दुकान के अंदर खींचकर महिला से किया दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पांचवें की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस दे रही दबिश
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR