• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, April 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 51 महतारी सदनों का वर्चुअल लोकार्पण, रायगढ़ जिले में भी तीन महतारी सदन समर्पित

Amish Kumari by Amish Kumari
September 23, 2025
in रायगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 51 महतारी सदनों का वर्चुअल लोकार्पण, रायगढ़ जिले में भी तीन महतारी सदन समर्पित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 23 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम करेलीबाड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से प्रदेशभर में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। इनमें रायगढ़ जिले के तीन महतारी सदन भी शामिल हैं। इसी क्रम में पुसौर विकासखंड के ग्राम गढ़उमरिया में आयोजित लोकार्पण समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी शामिल हुए और 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सतत कार्य कर रही है। महतारी सदन न केवल महिलाओं के लिए सामूहिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों का केंद्र होगा, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बनेगा। उन्होंने राज्य की सभी बहनों को इस योजना की बधाई दी और विश्वास जताया कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

READ ALSO

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद

कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लखपति दीदी, पशु सखी और विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने गढ़उमरिया की महिलाओं को ‘लखपति दीदी से मिलियनर दीदी’ बनने की ओर बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने अल्प समय में ही कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस एकमुश्त दिया गया, धान खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक 3100 रुपये प्रति क्विंटल में की जा रही है। पीएम आवास योजना के तहत 18 लाख आवास की स्वीकृत हुए, जिसके तहत केवल गढ़उमरिया ग्राम पंचायत में ही 270 आवास स्वीकृत हुए हैं। भूमिहीन कृषक मजदूरों को सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। महतारी शक्ति ऋण योजना के तहत महिलाओं को बिना मॉर्टगेज 25 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे स्वरोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित कर रही हैं।

जिला पंचायत सीईओ श्री जितेंद्र यादव ने बताया कि रायगढ़ जिले में महतारी सदन निर्माण योजना के अंतर्गत तीन महतारी सदनों का निर्माण क्रमश: पुसौर विकासखंड के ग्राम-गढ़उमरिया, घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम छर्राटांगर और लैलूंगा विकासखंड के ग्राम भुईयापानी में कराया गया है। प्रत्येक भवन की लागत 24.70 लाख रुपये है, जिसमें हॉल, कमरा, किचन, स्टोर, दुकान, बाउंड्रीवाल, प्रसाधन और बोरवेल जैसी सुविधाएँ निर्मित की गई हैं।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती नायक, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री रत्थू गुप्ता, श्री संदीप पंडा, श्री खितेश्वर गुप्ता, श्री पावन अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Posts

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण
रायगढ़

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

April 4, 2026
रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद
रायगढ़

रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद

April 4, 2026
बाल विवाह पर प्रशासन सख्त, नाबालिग बालक की शादी रुकवाई, समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
रायगढ़

बाल विवाह पर प्रशासन सख्त, नाबालिग बालक की शादी रुकवाई, समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प

April 3, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, 8 भट्ठियां नष्ट, शराब बनाने के उपकरण पात्र जप्त
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, 8 भट्ठियां नष्ट, शराब बनाने के उपकरण पात्र जप्त

April 3, 2026
रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, रिटायर्ड शिक्षक को सीबीआई अधिकारी बनकर डराया, 12 किश्तों में कराई गई रकम ट्रांसफर
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, रिटायर्ड शिक्षक को सीबीआई अधिकारी बनकर डराया, 12 किश्तों में कराई गई रकम ट्रांसफर

April 2, 2026
युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई — महिला थाना ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
रायगढ़

युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई — महिला थाना ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

April 1, 2026
Next Post
रायगढ़ में आईटीएमएस की शुरुआत : अवैध पार्किंग पर अब जनता भी करेगी निगरानी, मोबाइल से कटेगा चालान

रायगढ़ में आईटीएमएस की शुरुआत : अवैध पार्किंग पर अब जनता भी करेगी निगरानी, मोबाइल से कटेगा चालान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

Smartphone खरीदने का प्लान करने वालों के लिए बड़ी खबर, अचानक बढ़ रही है Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo के फोन की कीमत, जानें कारण

Smartphone खरीदने का प्लान करने वालों के लिए बड़ी खबर, अचानक बढ़ रही है Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo के फोन की कीमत, जानें कारण

November 15, 2025
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

January 1, 2026
असम में टला बड़ा रेल हादसा! जोरदार धमाके के बाद ट्रैक क्षतिग्रस्त; कई ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित

असम में टला बड़ा रेल हादसा! जोरदार धमाके के बाद ट्रैक क्षतिग्रस्त; कई ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित

October 23, 2025
शादी सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदारी का शानदार मौका, जानें ताजा भाव

शादी सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदारी का शानदार मौका, जानें ताजा भाव

November 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सैमसंग बंद कर रही Samsung Messages ऐप, जानिए नया सिस्टम कब से लागू होगा
  • अनूपपुर में बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान ढहा, 3 की मौत, 3 घायल
  • छत्तीसगढ़ में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: राधापुर बैरियर पर 14 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 3 फरार
  • सांबा में तीन संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप, इलाके में चलाया जा रहा तलाशी अभियान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR