• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “गौधाम योजना” का किया शुभारंभ, निराश्रित गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय और समुचित देखभाल

Amish Kumari by Amish Kumari
March 14, 2026
in रायगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “गौधाम योजना” का किया शुभारंभ, निराश्रित गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय और समुचित देखभाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 14 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम से राज्य में निराश्रित एवं घुमंतू गौवंश के संरक्षण और उनके समुचित व्यवस्थापन के उद्देश्य से “गौधाम योजना” का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री के विशेष संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की जा रही गौधाम योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति, कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला स्तरीय गौधाम समिति के अध्यक्ष बंशीधर बेहरा, जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुजाता चौहान, उपाध्यक्ष राम श्याम डनसेना, सदस्य हेमंत डनसेना, दुर्गेश पटेल, विकासखंड रायगढ़ गौधाम अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव, विकासखंड तमनार गौधाम अध्यक्ष भीमसेन बेहरा सहित गौधाम समिति के अन्य सदस्यगण, अशोक गुप्ता,  रमेश कुमार कुंभकार, रोमेश दास, पूनम द्विवेदी, बंशीधर पटेल, जी.आर. चौहान,  मुकेश पटनायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक श्री एस.के. सिंह तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और पशुपालक किसान उपस्थित रहे।

READ ALSO

रायगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; SSP ने जारी किया आदेश, 219 पुलिसकर्मियों के प्रभार बदले

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वारंटों की तामिली, गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए

गौधाम समिति के जिला अध्यक्ष श्री बंशीधर बेहरा ने कहा कि बदलती जीवनशैली और शहरीकरण के कारण कई स्थानों पर गौवंश निराश्रित होकर सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं। ऐसे में गौवंश के संरक्षण, देखभाल, भोजन, उपचार और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था करना समाज और शासन दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। गौधाम की स्थापना से निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, जहां उनके लिए चारा, पानी, चिकित्सा और देखभाल की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। गौधाम योजना निराश्रित और घुमंतू गौवंश के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों और किसानों को भी लाभान्वित कर रही है। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में प्राचीन काल से ही गौ माता को अत्यंत पूजनीय माना गया है। हमारे धार्मिक ग्रंथों और परंपराओं में गौ को माता का दर्जा दिया गया है और सदियों से समाज में गौ सेवा और गौ संरक्षण की परंपरा चली आ रही है।

पशुधन विकास विभाग के उप संचालक एस.के. सिंह ने बताया कि गौधाम योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में 10 गौधाम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन गौधामों में शेड, फेंसिंग, पेयजल, बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले से गौधाम की स्थापना के लिए 20 समितियों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिनमें से 12 समितियों का पंजीयन प्रक्रियाधीन है। पंजीयन पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही गौधामों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

गौधाम योजना के अंतर्गत गौवंश के पोषण आहार के लिए पहले वर्ष 10 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु, दूसरे वर्ष 20 रुपये, तीसरे वर्ष 30 रुपये और चौथे वर्ष से 35 रुपये प्रतिदिन की सहायता दी जाएगी। अधोसंरचना निर्माण एवं मरम्मत के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। चरवाहों को 10,916 रुपये तथा गौसेवकों को 13,126 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। गौधामों में चारा विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रति एकड़ 47 हजार रुपये वार्षिक सहायता का प्रावधान है तथा अधिकतम 5 एकड़ भूमि तक 2.35 लाख रुपये प्रतिवर्ष सहायता दी जाएगी। प्रत्येक गौधाम में लगभग 200 गौवंश रखने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। इस योजना के लागू होने से सड़कों और गांवों में घूमने वाले निराश्रित पशुओं की समस्या में कमी आएगी तथा गौवंश संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts

रायगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; SSP ने जारी किया आदेश, 219 पुलिसकर्मियों के प्रभार बदले
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; SSP ने जारी किया आदेश, 219 पुलिसकर्मियों के प्रभार बदले

March 15, 2026
“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वारंटों की तामिली, गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए
रायगढ़

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 5 दिनों के विशेष अभियान में 246 वारंटों की तामिली, गंभीर मामलों के फरार आरोपी भी पकड़े गए

March 15, 2026
मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 14 लाख के 16 नग आईफोन की शत-प्रतिशत बरामदगी
रायगढ़

मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, 14 लाख के 16 नग आईफोन की शत-प्रतिशत बरामदगी

March 15, 2026
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुसमुरा के उमाशंकर सॉ मिल को किया गया सील
रायगढ़

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कुसमुरा के उमाशंकर सॉ मिल को किया गया सील

March 14, 2026
मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

March 14, 2026
घरघोड़ा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गर्दन पर हसिया से किया प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

घरघोड़ा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गर्दन पर हसिया से किया प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

March 14, 2026
Next Post
घरघोड़ा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गर्दन पर हसिया से किया प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी के गर्दन पर हसिया से किया प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

खनन के दौरान बड़ा हादसा, पत्थर काटते समय चट्टान गिरने से 14 से अधिक मजदूर दबे..

खनन के दौरान बड़ा हादसा, पत्थर काटते समय चट्टान गिरने से 14 से अधिक मजदूर दबे..

November 15, 2025
हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली का भव्य आयोजन

लखनपुर में ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के द्वितीय चरण में निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्वच्छता का दिलाया शपथ

August 11, 2025
रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा पुलिस ने जब्त की देशी-महुआ शराब

रायगढ़ में ऑपरेशन “आघात” के तहत पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, जूटमिल, कोतवाली और लैलूंगा पुलिस ने जब्त की देशी-महुआ शराब

February 21, 2026
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

August 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री साय ने रामानुजगंज के ओमप्रकाश जायसवाल के पिताजी के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे
  • मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री श्री साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई और शुभकामनाएं
  • छोटे निवेशकों के लिए मौका, NSE ला रहा 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स, इतने तारीख से होगी ट्रेडिंग
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR