• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, March 25, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक

Amish Kumari by Amish Kumari
October 1, 2025
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री की विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर 1 अक्टूबर 2025//मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों की मैराथन बैठक ली। उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अधिकारियों को विभागीय समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

READ ALSO

खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे

मुख्यमंत्री श्री साय ने उच्च स्तरीय बैठक में पूंजीगत व्यय में तेजी, शासकीय कामकाज में पारदर्शिता, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की सराहना की और अधिकारियों को स्व-मूल्यांकन कर सुधार लाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से शासन के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है और इससे सुशासन का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि लगभग सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू हो चुकी है। शेष विभाग दिसंबर 2025 तक इसे अनिवार्य रूप से लागू करें। मुख्यमंत्री ने सुगम आवागमन के लिए सड़कों के सुधार और रखरखाव पर विशेष बल दिया। साथ ही, जेम पोर्टल से होने वाली शासकीय खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूंजीगत व्यय से राज्य की आधारभूत संरचना मज़बूत होती है और दीर्घकालिक विकास की नींव पड़ती है। उन्होंने कम पूंजीगत व्यय वाले विभागों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इस वर्ष के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक प्रावधान किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट में प्रावधानित कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति समय पर दी जाए, स्वीकृत कार्यों के टेंडर शीघ्र जारी हों और बिना विलंब कार्य प्रारंभ हो।

उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय के सभी कार्य जनता के हित से सीधे जुड़े हैं, इसलिए इन्हें समय पर पूरा करना आवश्यक है। जिन विभागों का व्यय पिछले वर्ष की तुलना में कम है, वे इसके कारणों की पहचान कर तत्काल सुधार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात अब समाप्ति की ओर है, ऐसे में आगामी दो महीनों का सदुपयोग करते हुए निर्माण कार्यों से संबंधित सभी औपचारिकताएँ शीघ्र पूरी करें।

*जनता की समस्याओं को धैर्य से सुनें अधिकारी*

मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय सचिवों से कहा कि आप सभी जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें और उनका निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सतत मॉनिटरिंग और नियमित प्रवास से विकास की गति बढ़ती है। प्रभारी सचिव अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का हर दो माह में दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा करें।

*मंत्रालय के कामकाज में कसावट के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस*

मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रालय के कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से 1 दिसंबर से बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय पर कार्यालय पहुँचें और अपने अधीनस्थों को भी समयपालन के लिए प्रेरित करें।

मुख्य सचिव श्री विकास शील ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 1 दिसंबर से मंत्रालय में उप सचिव स्तर से वरिष्ठ अधिकारियों तक के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू होगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित
छत्तीसगढ़

खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

March 24, 2026
मुख्यमंत्री साय 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे

March 24, 2026
1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान
छत्तीसगढ़

1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान

March 24, 2026
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ी राहत, जल्द बढ़ेगा 3% महंगाई राहत

March 24, 2026
1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान
छत्तीसगढ़

1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान

March 24, 2026
गया से मुंबई जाना होगा आसान, इतने तारीख से उड़ान भरेगी इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट
छत्तीसगढ़

रायपुर से जयपुर के लिए 180 सीट वाला विमान शुरू, IndiGo ने जारी किया नया शेड्यूल

March 24, 2026
Next Post
राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत याचिका की दायर, इस दिन होगी सुनवाई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत याचिका की दायर, इस दिन होगी सुनवाई

August 3, 2025
पीएम श्री विद्यालय में योग प्रशिक्षक हेतु आवेदन आमंत्रित

पीएम श्री विद्यालय में योग प्रशिक्षक हेतु आवेदन आमंत्रित

July 30, 2025
राजनीति चमकाने पहुंचे मजदूर नेता पिंटू सिंह को पुलिस ने थाने से बाहर निकाला,पहले भी माफी मांगकर बच चुका है फिर से चालू की दलाली करना

राजनीति चमकाने पहुंचे मजदूर नेता पिंटू सिंह को पुलिस ने थाने से बाहर निकाला,पहले भी माफी मांगकर बच चुका है फिर से चालू की दलाली करना

October 2, 2025
2500 से अधिक उड़ानें रद्द करने पर DGCA का सख्त एक्शन, IndiGo पर लगा  इतने करोड़ का जुर्माना

2500 से अधिक उड़ानें रद्द करने पर DGCA का सख्त एक्शन, IndiGo पर लगा इतने करोड़ का जुर्माना

January 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • (no title)
  • रेलवे सेक्टर में बड़ा बदलाव संभव, RVNL और IRCON के मर्जर की तैयारी, इन शेयरों में आई तेजी
  • नींबू और पुदीना साथ खाने के फायदे, शरीर को मिलती है ठंडक और पाचन में सुधार, जानें सही सेवन तरीका
  • पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दक्षिण 24 परगना में 84 देसी बम बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR