कंबोडिया–थाईलैंड तनाव पर ट्रंप की एंट्री:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और अंतरराष्ट्रीय संघर्ष थामने के लिए कमर कस ली है. एशिया में बढ़ते तनाव पर नजर रखते हुए ट्रंप ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच चल रहे विवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया है.उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो वह दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से सीधे बातचीत करेंगे. पूरी कहानी जानें इस रिपोर्ट में.
एशिया में भड़की जंग को थामने के लिए ट्रंप मैदान में! कंबोडिया–थाईलैंड सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण :
दुनिया में शांति स्थापित करने के अपने दावों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर एशियाई संघर्ष के बीच कूद पड़े हैं. कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा पर अचानक हालात बिगड़ने के बाद दोनों देशों की सेनाएँ आमने-सामने आ गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा क्षेत्र में भारी गोलाबारी के बाद दोनों तरफ फाइटर जेट्स तक तैनात कर दिए गए हैं, जिससे तनाव और बढ़ गया है.इसी बीच ट्रंप ने बयान देकर हड़कंप मचा दिया. उन्होंने कहा कि दो पड़ोसी देशों के बीच फिर से युद्ध छिड़ना “दुखद और चिंताजनक” है. ट्रंप ने दावा किया कि वह स्थिति को सामान्य करने के लिए दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से सीधी बातचीत करेंगे.
ट्रंप का कहना है—. मैं कल एक कॉल करूंगा… और इस कॉल से युद्ध रुकेगा. हम ताकत के दम पर शांति बनाएंगे.अतरराष्ट्रीय समुदाय अब इस बात पर नजर रखे हुए है कि क्या ट्रंप एक बार फिर किसी बड़े युद्ध को थामने में कामयाब होते हैं या नहीं.
कंबोडिया–थाईलैंड सीमा पर हालात फिर बिगड़े, दो दिन में कई मोर्चों पर भिड़ंत :
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. सीमा विवाद को लेकर दोनों सेनाओं के बीच ताज़ा टकराव 7 दिसंबर को उस समय शुरू हुआ, जब कंबोडियाई फौज ने थाई सीमा से लगे सी सा केट प्रांत के कंथारालक जिले के फू फा लेक–प्लान हिन पैट कोन क्षेत्र में गोलीबारी क मले के जवाब में थाईलैंड ने तत्काल हवाई कार्रवाई की और लक्ष्य साधते हुए एयर स्ट्राइक की. इसके बाद भी हालात शांत नहीं हुए. 8 दिसंबर को उबोन रत्चाथानी प्रांत के नाम युएन जिले में दोनों देशों की सेनाएँ फिर आमने-सामने आ गईं.बॉर्डर पर कई इलाकों में गोलीबारी के साथ हवाई हमले भी दर्ज किए गए.नाव बढ़ने के साथ सीमा के आस-पास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है, जबकि सुरक्षा एजेंसियाँ हालात पर लगातार कड़ी नज़र बनाए हुए हैं.
खबर का अपडेट जारी है.
















