• Privacy Policy
  • About Us
Friday, February 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

नगर निगम रायगढ़ के विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया सघन निरीक्षण

Amish Kumari by Amish Kumari
February 13, 2026
in रायगढ़
नगर निगम रायगढ़ के विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया सघन निरीक्षण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 13 फरवरी 2026/ रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का आज कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्थल पर पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थेे।

कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने निर्माणाधीन पंचतत्व उद्यान का निरीक्षण किया। यह उद्यान पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश की अवधारणा पर विकसित किया जा रहा है। यहां विशेष एक्यूप्रेशर पथ का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें नदी के कंकड़, खुरदरी रेत, पेड़ की छाल, काली मिट्टी और जल का उपयोग किया जाएगा। यह पथ स्वास्थ्य संवर्धन और रक्त संचार में सुधार के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है।

READ ALSO

रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त

इसके बाद कलेक्टर ने चक्रपथ स्थित तालतयो निधि उद्यान का निरीक्षण किया। उद्यान का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने उद्यान परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को भी सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही चक्रपथ किनारे संचालित दुकानों को व्यवस्थित एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने रायगढ़ स्टेडियम में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्माणाधीन 50×25 मीटर के स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कहा कि ट्रैक का निर्माण दीर्घकालिक उपयोग और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो।

निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने केवड़ाबाड़ी चौक से ढ़िमरापुर चौक के मध्य निर्माणाधीन नाला कार्य का अवलोकन किया तथा लागत और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। सतीगुड़ी चौक स्थित भरतकूप के जीर्णोद्धार कार्य की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कुएं के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही चौक के सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने समग्र रूप से सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Related Posts

रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार,  एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रायगढ़

रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

February 13, 2026
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त
रायगढ़

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल सह परिवहन अधिकारी नियुक्त

February 12, 2026
रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात’: नशे के सौदागरों पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का सीधा प्रहार, लैलूंगा और कोतवाली में बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ पत्थलगांव के दो बदमाशों को दबोचा

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: 32 गौवंश मुक्त, कुख्यात पशु तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’: 32 गौवंश मुक्त, कुख्यात पशु तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार

February 11, 2026
जेल से छूटते ही फिर शुरू की वारदातें; शातिर बाइक चोर विकेश दास पुलिस की सख्त घेराबंदी में गिरफ्तार, दोबारा भेजा गया जेल, रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर जारी
रायगढ़

जेल से छूटते ही फिर शुरू की वारदातें; शातिर बाइक चोर विकेश दास पुलिस की सख्त घेराबंदी में गिरफ्तार, दोबारा भेजा गया जेल, रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर जारी

February 11, 2026
रायगढ़ में घरेलू विवाद के दौरान 6 साल के बेटे को कुएं में फेंककर पिता ने किया हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया
रायगढ़

रायगढ़ में घरेलू विवाद के दौरान 6 साल के बेटे को कुएं में फेंककर पिता ने किया हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया

February 10, 2026
Next Post
रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार,  एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे; यातायात बाधित, घंटों तक फंसे रहे यात्री…

मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे; यातायात बाधित, घंटों तक फंसे रहे यात्री…

October 22, 2025
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

December 22, 2025
जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान की परीक्षा में प्रतिभागियों ने जीते पुरुस्कार

जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में खेलो छत्तीसगढ़ ज्ञान की परीक्षा में प्रतिभागियों ने जीते पुरुस्कार

August 19, 2025
घर बनाना और खरीदना होगा सस्ता; GST 2.0 में सीमेंट, टाइल, ईंट-पत्थर पर रेट होगा कम…

घर बनाना और खरीदना होगा सस्ता; GST 2.0 में सीमेंट, टाइल, ईंट-पत्थर पर रेट होगा कम…

September 7, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और सह-अस्तित्व के सिद्धांतों के अनुरूप हो सभी गतिविधियों का संचालन : मुख्यमंत्री साय
  • रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री साय
  • रेलवे स्टेशन के बाहर महिला एवं उसके पति से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • नगर निगम रायगढ़ के विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया सघन निरीक्षण
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR