• Privacy Policy
  • About Us
Monday, April 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

खौफनाक आधी रात; दुकान के अंदर खींचकर महिला से किया दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पांचवें की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस दे रही दबिश

Amish Kumari by Amish Kumari
April 6, 2026
in रायगढ़
खौफनाक आधी रात; दुकान के अंदर खींचकर महिला से किया दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पांचवें की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस दे रही दबिश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 06 अप्रैल 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय पीड़िता अपने पति के साथ कोतरारोड थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने 5 अप्रैल को घटना के संबंध में थाना कोतरारोड़ में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला पुलिस अधिकारी को बताई कि 4 अप्रैल की रात करीब 11/30 बजे वह अपने पति के साथ मेन रोड दुकान सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान ऑटो में पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथी महिला को अकेला समझकर जबरन सड़क किनारे स्थित दुकान के अंदर ले जाने लगे।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा, कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

मां के सामने से किशोर का अपहरण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही पीड़िता की कार को भी आरोपी ने मारी टक्कर, पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर दबोचा

महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने उसे पकड़कर मारपीट की। इसके बाद आरोपी मुन्ना गिरी, योगेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना कोतरारोड में पांच आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 106/2026 धारा 70(1), 115 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतरारोड अजय नागवंशी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में कोतरारोड़ पुलिस टीम ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना गिरी पिता अशोक गिरी उम्र 27 वर्ष, देव कुमार उर्फ दीपक सिदार पिता भानू सिदार उम्र 23 वर्ष, जागेश्वर पटेल पिता सुशील पटेल उम्र 32 वर्ष तथा पिंटू निषाद पिता मदन निषाद उम्र 23 वर्ष शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी पिंटू निषाद से घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG 12 AY 5870 को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फरार आरोपी योगेश सिदार की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

“महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करेगी। यह बेहद गंभीर मामला है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

Related Posts

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा,  कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर
रायगढ़

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा, कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

April 6, 2026
मां के सामने से किशोर का अपहरण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही पीड़िता की कार को भी आरोपी ने मारी टक्कर, पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर दबोचा
रायगढ़

मां के सामने से किशोर का अपहरण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज कराने जा रही पीड़िता की कार को भी आरोपी ने मारी टक्कर, पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर दबोचा

April 6, 2026
जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ
रायगढ़

जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में साइबर फ्रॉड पर आधारित फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ

April 5, 2026
जानलेवा हमले के आरोपी को 7 साल कड़ी कैद, जुर्माना भी ठोका, घरघोड़ा न्यायालय का फैसला
रायगढ़

जानलेवा हमले के आरोपी को 7 साल कड़ी कैद, जुर्माना भी ठोका, घरघोड़ा न्यायालय का फैसला

April 5, 2026
राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण
रायगढ़

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

April 4, 2026
रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद
रायगढ़

रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद

April 4, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा,  कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा, कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में निकली ट्रेनी भर्ती, ऐसे करें आवेदन..

IOCL में निकाली इंजीनियर पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

September 10, 2025
सिगरेट पीना पड़ेगा महंगा, सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी; अब कीमतों में होगी इतनी बढ़ोतरी..

इन 5 राशियों के लिए अचानक धन लाभ और भाग्य खुलने के योग, जानें 4 फरवरी का राशिफल

February 4, 2026
क्या 1 जनवरी से महंगा होगा घरेलू गैस सिलेंडर? सरकार करने जा रही है ये अहम बदलाव

घरेलू सिलेंडर स्थिर लेकिन होटल का खाना होगा महंगा! छत्तीसगढ़ में LPG की नई दरें लागू, पढ़ें पूरी खबर।

January 2, 2026
आज से मेट्रो का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर…

आज से मेट्रो का सफर हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर…

August 25, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • PM उज्जवला योजना के लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 की सब्सिडी, ऐसे उठाएं फायदा
  • राज्यसभा में 19 नए सांसदों ने शपथ ली, देखें राज्यवार सूची
  • छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा, कानून व्यवस्था, नवाचार और जनसहभागिता पर विशेष जोर
  • खौफनाक आधी रात; दुकान के अंदर खींचकर महिला से किया दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पांचवें की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ पुलिस दे रही दबिश
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR