फरवरी महीने में भी ठंड का असर बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है।
कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि कई उड़ानों में देरी देखी जा रही है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है, जिसका असर मुख्य सड़कों और हाईवे पर यातायात पर भी पड़ा।
मौसम विभाग ने आज आंधी के साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के सात राज्यों में आज सोमवार, 2 फरवरी को बारिश हो सकती है।
10 राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD के अनुमान के मुताबिक, 10 राज्यों में आज बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को अभी और ठंड का सितम सहना पड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में बारिश होने की आशंका है।
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यहां आंधी के तेज बारिश होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।
कोहरे की वजह से हवाई यात्रा प्रभावित
दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया, खराब विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन CAT III कंडीशंस में किए जा रहे हैं, जिससे आने-जाने वाली फ्लाइट्स में देरी हो सकती है।
दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से सुबह 6 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई कि ‘यात्रियों से अनुरोध किया जाता है लेटेस्ट फ्लाइट जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें या हमारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। कृपया निश्चिंत रहें कि हमारे ऑन-ग्राउंड अधिकारी सभी टर्मिनलों पर जरूरी मदद के लिए मौजूद हैं।
















