Dhoni का नया ड्रीम होम: दिखेगा सबको, पहुंचेगा कोई नहीं:
महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में अपना एक और शानदार बंगला तैयार करवाया है। पहले से ही लक्ज़री घर और फार्महाउस के मालिक धोनी का यह नया घर हाई सिक्योरिटी और प्राइवेसी डिजाइन में बनाया गया है.यह बाहर से भले ही दिखाई देगा, लेकिन अंदर तक पहुंचना लगभग असंभव होगा. धोनी का यह नया ड्रीम हाउस उनके सिंपल लेकिन रॉयल स्टाइल की झलक देता है.
Dhoni का नया Mystery Bungalow: दिखेगा दूर से, पहुंचना मुश्किल:
MS Dhoni Lifestyle News: क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. इसी बीच उनके फैंस के लिए एक नई अपडेट सामने आई ह.
धोनी रांची में अपना एक और लक्ज़री और रहस्यमयी बंगला बनवा रहे हैं. इस घर की खासियत यह होगी कि यह दूर से तो साफ दिखाई देगा, लेकिन वहां तक पहुंचना बेहद मुश्किल होगा.इसे खासतौर पर हाई सिक्योरिटी और प्राइवेसी डिज़ाइन के साथ तैयार किया जा रहा है. धोनी का यह नया बंगला उनके शांत और क्लासिक लाइफस्टाइल को दर्शाता है.
रांची में धोनी का नया हिलटॉप बंगला, साक्षी के नाम पर मिली मंजूरी
MS Dhoni Update: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपना एक और शानदार बंगला बनवाने जा रहे हैं. इस नए घर की परमिशन धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के नाम पर ली है.यह बंगला करीब 1 एकड़ 92 डिसमिल जमीन पर बनाया जाएगा और यह जगह हिलटॉप लोकेशन में है, जहां से मुख्य सड़क और आसपास का क्षेत्र काफी नीचे दिखाई देता है. इसी वजह से यह घर तैयार होने के बाद दूर से भी नजर आएगा.रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी इस घर को इसलिए बना रहे हैं क्योंकि वे परिवार के साथ शांत और प्राइवेट लोकेशन में रहना चाहते हैं. उनका मौजूदा हार्मू वाला घर शहर के बीच है और सिमरिया वाला फार्महाउस हाईवे के करीब स्थित है.धोनी के फैंस अब इस नए बंगले की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
















