रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर के सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) की रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और मेकर्स इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
पहली फिल्म को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद से ही दर्शक धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अच्छी बात यह है कि निर्देशक आदित्य धर ने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करवाया। पहली फिल्म की रिलीज के महज चार महीने बाद ही इसका सीक्वल बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और माना जा रहा है कि धुरंधर: द रिवेंज भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।
नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी धुरंधर 2
एक तरफ धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रही है, दूसरी तरफ धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जैसा कि आपको मालूम हो कि सिनेमाघरों के बाद धुरंधर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। मगर आप धुरंधर 2 को नेटफ्लिक्स पर नहीं देख सकेंगे।
दरअसल धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स किसी और ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीद लिए हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज मेकर्स ने 150 करोड़ रुपये के करीब में फाइनल की है। जिस प्लेटफॉर्म से यह डील फाइनल की है, वो जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) है। धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रन करने के बाद जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
क्यों नेटफ्लिक्स पर नहीं आ रही धुरंधर 2?
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स दोनों पार्ट के डिजिटल राइट्स को 175 करोड़ रुपये में खरीदना चाहता था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। नेटफ्लिक्स ने करीब 85 करोड़ रुपये में पहली फिल्म के राइट्स खरीदे थे। अब धुरंधर के बज को देखते हुए जियो स्टूडियोज ने मोटी रकम में दूसरे पार्ट के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। मेकर्स ने डबल रेट में यानी 150 करोड़ रुपये में सीक्वल के राइट्स बेटे हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 इसी साल मई के महीने में ओटीटी पर आ सकती है। बात करें रिलीज डेट की तो सिनेमाघरों में फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है।
















