रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीआईजी डॉ. संतोष कुमार सिंह को उनकी पुस्तक “Institutionalization of Peacebuilding” के लिए देश के शीर्ष स्तर से सराहना मिली है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से Shaktikanta Das तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval ने पत्र भेजकर उनके शोध कार्य की प्रशंसा की है।क्षेत्रीय इतिहास किताबें
PMO की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि डॉ. सिंह की पुस्तक संयुक्त राष्ट्र की पीसबिल्डिंग प्रक्रिया को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसमें सिएरा लियोन और बुरुंडी जैसे देशों में शांति स्थापना के प्रयासों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपयोगी साबित होगा।
वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी अपने पत्र में डॉ. सिंह के शोध को “गहन और महत्वपूर्ण” बताते हुए कहा कि यह पुस्तक वैश्विक शांति प्रयासों को नई दिशा देने में सहायक होगी। उन्होंने डॉ. सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. संतोष कुमार सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
















