लंबी दूरी की लेट ट्रेनों की संख्या में भले ही कुछ कमी आई हो, लेकिन अब भी कई ट्रेनें घंटों देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं। बुधवार को दिल्ली आने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें अपने तय समय से काफी देर से चल रही हैं।
मंगलवार दोपहर 12:45 बजे पहुंचने वाली दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस करीब 20 घंटे 35 मिनट की देरी से बुधवार सुबह 9:15 बजे दिल्ली पहुंची। इसकी वजह से मंगलवार दोपहर 3:10 बजे चलने वाली दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस अब बुधवार सुबह 10 बजे रवाना होगी। इसके अलावा कई दूसरी ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।
कई लोकल ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। सहारनपुर–पुरानी दिल्ली एमईएमयू करीब दो घंटे देरी से चल रही है। बुलंदशहर–तिलक ब्रिज एमईएमयू डेढ़ घंटे लेट है। पानीपत–गाजियाबाद ईएमयू, पानीपत–पुरानी दिल्ली ईएमयू, पानीपत–नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू, हाथरस किला–पुरानी दिल्ली एमईएमयू और जाखल–पुरानी दिल्ली पैसेंजर करीब एक घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं कुरुक्षेत्र–पुरानी दिल्ली ईएमयू लगभग पौन घंटे और शामली–पुरानी दिल्ली, मथुरा–गाजियाबाद ईएमयू समेत कई अन्य ट्रेनें करीब आधे घंटे लेट चल रही हैं।
| ट्रेन (स्टेशन से गंतव्य) | ट्रेन नाम | विलंब |
|---|---|---|
| आनंद विहार टर्मिनल – दरभंगा | अमृत भारत एक्सप्रेस | 18.50 घंटे |
| नई दिल्ली – लोहिया खास | सरबत दा भला एक्सप्रेस | सवा तीन घंटे |
| नई दिल्ली – दरभंगा | हमसफर विशेष | पौने दो घंटे |
| नई दिल्ली – राजगीर | श्रमजीवी एक्सप्रेस | एक घंटा |
| पुरानी दिल्ली – जैसलमेर | रुणिचा एक्सप्रेस | डेढ़ घंटे |
| हजरत निजामुद्दीन – दुर्ग | हमसफर एक्सप्रेस | एक घंटा |
















