छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने युवाओं को सरकारी क्षेत्र में प्रशिक्षण का अवसर देने के लिए 245 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट cspc.co.in के माध्यम से किया जा सकता है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न बिजली संयंत्रों में एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 105 पद, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 85 पद और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 55 पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए संबंधित पद के अनुसार आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की योग्यता आवश्यक है। इसके अलावा, आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयनित प्रशिक्षुओं को शासन के नियमानुसार प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो उनके ट्रेड और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार तय होगा।
पदों की डिटेल्स
कुल 245 पदों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
ग्रेजुएट अपरेंटिस (इंजीनियरिंग): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल जैसे विषयों में डिग्री धारकों के लिए।
डिप्लोमा अपरेंटिस (तकनीशियन): संबंधित विषयों में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए।
आईटीआई अपरेंटिस: फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और अन्य तकनीकी ट्रेडों के लिए।
ऐसे करें आवेदन (Chhattisgarh Bijli Vibhag Bharti)
- आईटीआई उम्मीदवारों के लिए नैप्स (NAPS) पोर्टल पर और डिप्लोमा/ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नैट्स (NATS)
- पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
- अप्रेंटिस आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ वेरिफाइड कॉपी अटैच करें।
फॉर्म को पूरी तरह से भरकर इस पते पर भेजें
कार्यालय/मुख्य अभियंता/कार्यपालक निदेशक (प्रशिक्षण)
विद्युत उत्पादन प्रशिक्षण संस्थान
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
कोरबा पूर्व, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ 495677
















